BPSC Exam Date 2025: बीपीएससी ने किया असिस्टेंट लैबोरेट्री समेत अन्य भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jul 2025 10:52 AM

विज्ञापन

RSSB Patwari Exam 2025

BPSC Exam Date 2025: हाल ही में कुछ समय पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक पर्यावरण, जन संपर्क पदाधिरकारी, प्रयोगशाला सहायक आदि के पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इन भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

BPSC Exam Date 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित कनीय प्रयोगशाला सहायक, विधि पदाधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, जन संपर्क पदाधिकारी एवं सिस्टम एनालिस्ट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जारी नोटिस के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 जुलाई 2025 को पटना मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केंद्रों में होगा. 

BPSC Notice: बीपीएससी ने जारी किया नोटिस

बीपीएससी ने परीक्षाा की तारीखों को लेकर नोटिस जारी किया है. बीपीएससी ने अपने X पर पोस्ट साझा किया है. इसमें कहा गया है, “बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 32, 33, 34, 35 एवं 39/2025 के अंतर्गत विभिन्न पदों (कनीय प्रयोगशाला सहायक, विधि पदाधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, जन-संपर्क पदाधिकारी एवं सिस्टम एनालिस्ट) हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा दिनांक 26 एवं 27 जुलाई 2025 को पटना मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी.” 

BPSC Exam Date 2025: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा 26 जुलाई (शनिवार) और 27 जुलाई (रविवार) 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

BPSC Recruitment 2025: सहायक लैबोरेट्री के 143 पदों पर होगी भर्ती

विभिन्न पदों के तहत योग्यता अलग-अलग है. सहायक लैबोरेट्री पद के लिए साइंस विषय से 12वीं पास कैंडिडेट्स ही योग्य माने जाएंगे. सहायक लैबोरेट्री के 143 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसी तरह विभिन्न पदों के लिए निर्धारित पद अलग-अलग हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 

यह भी पढ़ें- SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ग्रेड C के लिए 215 और ग्रेड D के लिए 1908 उम्मीदवार चयनित

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola