ePaper

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में 1499 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Updated at : 09 Mar 2024 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में 1499 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड

DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी के 1499 पदों के लिए उम्मीदवार 19 मार्च 2024 से वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन 1499 वैकैंसी में कई तरह के पद शामिल हैं.

विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी की है.इस भर्ती अभियान द्वारा कुल 1499 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च से अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार 19 मार्च 2024 से वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन 1499 वैकैंसी में कई तरह के पद शामिल हैं. इसे लेकर दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी की है. ये वैकेंसी टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर अप्लाई करने के लिए है.

DSSSB Recruitment 2024: इन पदों के लिए वैकेंसी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा पशु चिकित्सा, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, पशुधन निरीक्षक, स्टेनोग्राफर, कार्यवाहक, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, लाइब्रेरियन, अकाउंट असिस्टेंट, डोमेस्टिक साइंस टीचर, सहायक स्वच्छता निरीक्षक समेत 1499 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके लिए एप्लिकेशन 19 मार्च से शुरू होगा और इसके लिए आखिरी तारीख 17 अप्रैल, 2024 होगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, इडब्लूएस उम्मीदवारों को 100 रूपए का शुल्क देना होगा. इसके अलावा एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को इसमें अप्लाई करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

DSSSB Recruitment 2024: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
  • “वर्तमान रिक्तियां” अनुभाग पर जाएं और संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें.
  • एलिजिबिलिटी को पूरी तरह से जारी नोटिस से समझें
  • “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें.
  • पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • सही जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करें.

Also Read: NEET UG 2024 के लिए आज तक कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

Also Read: Indian Railway Recruitment 2024: दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए रेलवे ने निकाली भर्ती, फटाफट जानें पूरी डिटेल्स और एलिजिबिलिटी

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola