ePaper

Trump vs Harvard: विदेशी छात्र आएंगे तो देश को खतरा…डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड के बीच तनातनी

Updated at : 05 Jun 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Trump vs Harvard

Trump vs Harvard

Trump vs Harvard: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों पर बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप ने एक आदेश में कहा कि हार्वर्ड अब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है और विदेशी छात्रों का वहां पढ़ना अमेरिका के हित में नहीं है. इस फैसले से इंटरनेशनल एजुकेशन और छात्रों के सपनों पर सीधा असर पड़ा है.

विज्ञापन

वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उन विदेशी छात्रों का अमेरिका में प्रवेश रोकने का आदेश दिया है, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में पढ़ाई करना चाहते हैं. इस आदेश पर ट्रंप ने हाल ही में हस्ताक्षर किए हैं. इस मामले के बाद Trump vs Harvard ट्रेंडिंग में है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति? (Trump vs Harvard)

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप का कहना है कि हार्वर्ड विदेशी छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अब सुरक्षित जगह नहीं है. उन्होंने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. आदेश में उन्होंने लिखा कि हार्वर्ड की नीतियों और आचरण ने उसे “अनुचित गंतव्य” बना दिया है. यह कदम अमेरिका के सबसे पुराने और अमीर विश्वविद्यालय हार्वर्ड और व्हाइट हाउस के बीच टकराव को और बढ़ा सकता है. 

अमेरिकी अदालत ने क्या किया? (Trump vs Harvard)

इससे पहले एक अमेरिकी अदालत ने विदेशी छात्रों पर रोक लगाने से सरकार को रोका था लेकिन ट्रंप ने अब एक अलग कानून का इस्तेमाल करते हुए नया आदेश जारी किया है. इस कानून के तहत राष्ट्रपति को अधिकार है कि वह उन लोगों को अमेरिका में प्रवेश से रोक सकते हैं, जिनका आना देश के हित में नहीं है. ट्रंप ने साथ ही 12 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध जारी रखा है और 7 अन्य देशों के लोगों पर कुछ शर्तें भी लागू की हैं.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने क्या कहा? (Trump vs Harvard)

हालांकि, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इस फैसले की निंदा की है और कहा है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा करता रहेगा. विश्वविद्यालय ने इसे अवैध और संविधान के अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है.

यह भी पढ़ें- UPSC CDS II 2024 Marks: यूपीएससी सीडीएस मार्क्स चेक करने के लिए ये रहा लिंक, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola