Current affairs quiz 2024 : पढ़ें समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स

Updated:
विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025

एंट्रेंस एग्जाम हो या जॉब के लिए आयोजित परीक्षा, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में करेंट अफेयर्स बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पर केंद्रित ये प्रश्नोत्तरी आपकी तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है…

विज्ञापन

आप अगर जॉब के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज आपकी तैयारी के लिए उपयोगी हो सकता है…

विज्ञापन
  1. महाराष्ट्र के किस शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से 75 दिन पहले योग महोत्सव का आयोजन किया गया?
    (क) रत्नागिरी
    (ख) नासिक
    (ग) पुणे
    (घ) नागपुर
  1. पीटर पेलेग्रिनी हाल ही में किस देश के नये राष्ट्रपति चुने गये हैं?
    (क) स्लोवाकिया (ख) रोमानिया (ग) आयरलैंड (घ) फिनलैंड
  1. अप्रैल 2024 में किस देश ने जिग नामक एक नयी स्वर्ण-समर्थित मुद्रा जारी की है?
    (क) नाइजिरिया
    (ख) तंजानिया
    (ग) सूडान
    (घ) जिम्बाब्वे
  1. जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घर तक नल से जल पहुंचाने में तमिलनाडु के किस जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
    (क) नीलगिरी
    (ख) चिंगलपुट
    (ग) कुड्डालोर
    (घ) तिरुवन्नामलाई
  1. भारत में पहली बार अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य में खोजी गयी नेप्टिस फिलारा किसकी दुलर्भ प्रजाति है?
    (क) चिड़िया
    (ख) तितली
    (ग) बतख
    (घ) बंदर
  1. निम्न में से किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने एक नैनोसेंसर विकसित करने में कामयाबी हासिल की है?
    (क) आईआईटी मद्रास
    (ख) आईआईटी मुंबई
    (ग) आईआईटी जोधपुर
    (घ) आईआईटी मंडी
  1. इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क ब्लॉक द्वारा 5 से 6 जून तक किस देश में निवेशक मंच बैठक का आयोजन किया जायेगा? –
    (क) मलेशिया
    (ख) श्रीलंका
    (ग) इंडोनेशिया
    (घ) सिंगापुर
  1. अप्रैल की किस तारीख को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है?
    (क) 3 अप्रैल
    (ख) 5 अप्रैल
    (ग) 7 अप्रैल
    (घ) 10 अप्रैल
  1. भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए सातवें दौर की वार्ता 8 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2024 तक निम्न में से किस शहर में आयोजित हुई?
    (क) बेंगलुरू
    (ख) नयी दिल्ली
    (ग) चेन्नई
    (घ) जयपुर
  1. फणीगिरी का बौद्ध मंदिर, जिसके परिसर में हाल ही में खुदाई के दौरान इक्ष्वाकु काल के सीसे के 3730 सिक्के मिले हैं, किस राज्य में है?
    (क) तेलंगाना
    (ख) राजस्थान
    (ग) बिहार
    (घ) हरियाणा

सही जवाब
1(ग), 2(क), 3(घ), 4(क), 5(ख), 6(ग), 7(घ), 8(ग),9(ख), 10(क).

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola