CSIR UGC NET परीक्षा के लिए जारी हुआ सिटी स्लिप, इस तरह करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)

CSIR UGC NET 2026: 17 और 18 जुलाई को CSIR UGC NET परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियिल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2026 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर मोड में आयोजित की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET 2026 सिटी स्लिप?


  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "CSIR UGC NET June 2026 Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और DOB डालें.
  • लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.



जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड


उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. यह स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देती है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें. परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे.


सिटी स्लिप में क्या-क्या डिटेल होगी?


CSIR UGC NET सिटी स्लिप में परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी दी गई है. परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में जारी किए जाएंगे, जिसे NTA बाद में जारी करेगा. CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा पांच विषयों के लिए CBT मोड में होगी.


यह भी पढ़ें- GP भागलपुर कॉलेज में हेमशंकर कुमार को मिला सिविल इंजीनियरिंग, देखें बिहार ITICAT काउंसलिंग का रिजल्ट


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola