ePaper

CISCE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कहां कर सकते हैं चेक

Updated at : 28 Apr 2024 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
CISCE

CISCE

CISCE 10th-12th Result: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने वाला है.

विज्ञापन

CISCE 10th-12th Result: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड जल्द ही आईएससी कक्षा 12 और आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने वाला है. पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 13 मई, 2023 को घोषित की गई थी जिसमें कुल 237,631 बच्चों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी, और उनमें से 98.94% उत्तीर्ण हुए थे. 2023 में, ICSE कक्षा 10 की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्कोर 499 था. 2023 में 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93% था, जिसमें 98,505 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

यहां देख सकते हैं परिणाम

आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024 को आप CISCE के आफिशियल वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं. छात्रों को अपने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के परिणाम देखने के लिए अपना रोल नम्बर, यूआईडी और इंडेक्स नंबर फिल करना होगा.

Also Read: हिमाचल प्रदेश के 10वीं-12वीं के बच्चों का इंतजार जल्द होगा खत्म, आने वाला है रिजल्ट

डिजीलॉकर के माध्यम से मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट – digilocker.gov.in/installapp पर जाएं.
  • अपने डिवाइस पर डिजिलॉकर एप्लिकेशन को इंस्टॉल करें.
  • ‘START’ पर क्लिक करें और ‘CREATE ACCOUNT’ का आप्शन चुनें.
  • अपने डिटेल्स फिल करें.
  • ओटीपी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कन्फर्म करें.
  • आपका डिजीलॉकर अकाउंट शुरू हो जाएगा.
  • रिजल्ट घोषित होने पर, ऐप खोलें और परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • आपको आपकी डिजिटल मार्कशीट मिल जाएगी.

Also Read: IIT JEE Advanced 2024 के रजिस्ट्रेशन में लगेंगे इतने पैसे, छात्राओं के लिए खास छूट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola