CID ACP Education Qualification: कितना पढ़े-लिखे हैं 'कुछ तो गड़बड़ है दया' बोलने वाले शिवाजी साटम? ऐसा है एजुकेशनल सफर

Updated at : 07 Apr 2025 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
CID ACP Education Qualification

CID ACP Education Qualification

CID ACP Education Qualification: शिवाजी साटम ने साइंस में ग्रेजुएशन किया है और बाद में उन्होंने थिएटर और ड्रामा में डिप्लोमा भी लिया. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें अभिनय में रुचि थी, जिससे उनका झुकाव रंगमंच की ओर हुआ. शिक्षा और कला के मेल ने ही उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता बनाया.

विज्ञापन

CID ACP Shivaji Satam Education Qualification in Hindi: शिवाजी साटम एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं. साटम ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत रिश्ते-नाते (1980) सीरीज से की और बाद में वह CID टेलीविजन शो से फेमस हुए. उन्होंने कई मूवीज में भी काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिभा के साथ ही उनकी एकेडमिक जर्नी भी शानदार है. आइए जानते हैं शिवाजी साटम की शिक्षा (Shivaji Satam Education Qualification) और उनके बारे में.

शिवाजी साटम की शिक्षा (Shivaji Satam Education Qualification)

शिवाजी साटम ने एक मशहूर भारतीय अभिनेता हैं. CID शो में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका के लिए मशहूर शिवाजी साटम की शिक्षा काफी अच्छी है. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डिग्री और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया है.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol Education Qualification: ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने कहां से की पढ़ाई? ऐसा है एजुकेशन का पूरा सफर

शिवाजी साटम का करियर (Shivaji Satam Education Qualification)

शिवाजी साटम का करियर बैंकिंग से शुरू हुआ लेकिन अभिनय की रुचि उन्हें मराठी थिएटर की ओर ले गई. बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी में काम करना शुरू किया. इसके अलावा वे वास्तव, नायक, दूसरे के लिए जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए. 1994 में साटम ने पुरस्कार विजेता फिल्म इंग्लिश, अगस्त (1994) में अभिनय किया, जहां उन्होंने गोविंद साठे की भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- Dr Ambedkar Education Qualification: शिक्षा शेरनी का दूध है…जो पिएगा वो दहाड़ेगा बोलने वाले ‘बाबा साहेब’ आंबेडकर के पास थीं इतनी डिग्रियां

इस समय चर्चा में क्यों हैं शिवाजी साटम? (Shivaji Satam in Hindi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर क्राइम शो CID का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है लेकिन इस बार दर्शकों को एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम नहीं दिखेंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे फिलहाल ब्रेक पर हैं और यह तय नहीं है कि वे दोबारा कब लौटेंगे. उनकी इस बात से साफ है कि नए सीजन में कोई और एक्टर एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाएगा. मेकर्स ने इसके लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है. शिवाजी साटम का डायलॉग “कुछ तो गड़बड़ है दया…” अब भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola