ePaper

CBSE Result Date 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां मिलेगा? यहां सबसे पहले देखें

Updated at : 30 Aug 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Results 2025 Offline Check

CBSE Results 2025 Offline Check

CBSE Results Date 2025 in Hindi: सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा. छात्र cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

CBSE Result Date 2025 in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा मई के पहले सप्ताह में कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं और यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं.

सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब? (CBSE Result Date 2025)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Results 2025 OUT Soon) के पिछले रिलीज पैटर्न के आधार पर 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 10 मई या उसके बाद घोषित होने की उम्मीद है. 2024 में परिणाम 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मई के अंत में परिणाम घोषित होने की सबसे अधिक संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मई के अंतिम सप्ताह के दौरान नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें- WBBSE Madhyamik 10th Result 2025 Live Updates: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

CBSE Result Date 2025: कैसे चेक करें?

CBSE Results 2025 OUT Soon होने के बाद कैसे चेक करें के बारे में बताया गया है-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं का स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE Result Date 2025)

  • जब सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • इसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola