महीने में एक फिल्म देखना, दोस्तों के साथ बात करना, IAS बनने के लिए जरूर करें ये 3 काम

Updated:
विज्ञापन
UPSC Preparation Guide

विकास दिव्यकीर्ति (PC-इंस्टाग्राम)

UPSC Preparation Guide: IAS की तैयारी सिर्फ परीक्षा पास करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा सफर है जो छात्र को कॉन्फिडेंस से भर देता है. तैयारी के लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि पब्लिक स्पीकिंग और मंच पर भाषण देने जैसे एक्टिविटी की भी जरूरत है.

विज्ञापन

UPSC Preparation Guide By Vikas Divyakirti: यूपीएससी सीएसई परीक्षा काफी कठिन होती है और उसमें भी IAS बनने के लिए टॉप रैंक लानी होती है. सिर्फ पढ़ाई के दम पर IAS नहीं बन सकते हैं, इसके लिए कई स्किल्स और सही स्ट्रैटजी चाहिए. फेमस शिक्षक डॉ विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि IAS बनने के लिए प्रीलिम्स में पढ़ाई करने से लेकर इंटरव्यू की तैयारी, तीन बातें हर स्टूडेंट को फॉलो करनी चाहिए. पढ़ना, लिखने की प्रैक्टिस करना और खूब बोलना.

UPSC Prelims Exam Tips: ध्यान से पढ़ाई और स्पष्ट समझ जरूरी

प्रीलिम्स की तैयारी के लिए सबसे जरूरी है मिनट-टू-मिनट रीडिंग और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि जो भी पढ़ें, उसे बहुत ध्यान से और गहराई से पढ़ें. क्रिस्टल क्लियर समझ बनाना जरूरी है. नियमित रूप से चर्चा और अभ्यास करें ताकि टॉपिक मजबूत हो जाएं.

UPSC Mains Exam Tips: लिखने की प्रैक्टिस करना

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत जरूरी है लिखने की प्रैक्टिस करना. हर दिन लिखें. 1000 शब्दों की जानकारी को बिना क्वालिटी कम किए 200 शब्दों में लिखने की प्रैक्टिस करें. यह आधे घंट की एक्सरसाइज है जो आपको बाकी लोगों से बहुत आगे रखेगा.

UPSC Interview Tips: कम्युनिकेशन और सोशल स्किल्स पर फोकस

इंटरव्यू में सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि सोशल और कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी हैं. पब्लिक स्पीकिंग और ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लें, दोस्तों के साथ रोज 1-2 घंटे बातचीत करें और खुलकर बोलें. घूमने जाएं, नए लोगों से मिलें और अनुभव बढ़ाएं. महीने में कम से कम एक फिल्म दोस्तों के साथ देखें. बस, मेट्रो या भीड़ वाली जगहों पर जाएं. पैदल चलने और आउटडोर एक्टिविटी को अपनाएं. कॉलेज की डिबेट, सिंगिंग या ड्रामा जैसी गतिविधियों में भाग लें. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि ये सभी आदत अगर आप अपने में डेवलप कर लें तो UPSC की परीक्षा आसानी से क्रैक कर लेंगे. यूपीएससी ही नहीं और भी किसी फील्ड में हैं तो आप सक्सेसफुल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट इस तरह होगा जारी, देखें चेक करने के आसान स्टेप्स 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola