NEET के बाद कहां लें एडमिशन? देखें भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
Top 10 Medical Colleges in India

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Top 10 Medical Colleges in India: NEET एग्जाम के बाद सही मेडिकल कॉलेज चुनना स्टूडेंट के लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जानें NIRF 2025 रैंकिंग के आधार पर भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों कौन कौन से हैं. साथ ही जानें कॉलेज सिलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Top 10 Medical Colleges in India: भारत में डॉक्टर बनना सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक बड़ा सपना होता है. हर साल लाखों छात्र NEET की परीक्षा देते हैं और बेहतर कॉलेज की तलाश में रहते हैं. भारत में कई बेहतरीन मेडिकल कॉलेज हैं, जो शानदार पढ़ाई, मॉडर्न फैसिलिटी और अच्छी प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. अगर आप भी मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं, तो भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों (Top 10 Medical Colleges in India) के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं. 

Top 10 Medical Colleges in India: ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

भारत में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को NEET UG एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. इस परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने पर ही आपको टॉप कॉलेज मिल पाता है. ऐसे में कुछ छात्र घर के पास कॉलेज चाहते हैं, तो कुछ देश के बड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का सपना देखते हैं. ऐसे में सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी हो जाता है.

छात्रों की इस उलझन को दूर करने में मदद करता है नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2025), जो हर साल देश के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट जारी करता है. इस रैंकिंग के आधार पर भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट नीचे दी गई है.

टॉप 10 मेडिकल कॉलेज (NIRF 2024 के अनुसार)

रैंककॉलेज का नामशहर
1अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्ली
2पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER)चंडीगढ़
3क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)वेल्लोर
4जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)पुडुचेरी
5संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI)लखनऊ
6बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसी
7नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS)बेंगलुरु
8किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)लखनऊ
9अमृता विश्व विद्यापीठमकोयंबटूर
10कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC)मणिपाल

सही कॉलेज का सिलेक्शन कैसे करें? 

कॉलेज चुनते समय कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें- 

  • कॉलेज की रैंकिंग 
  • फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर 
  • फीस और लोकेशन 
  • प्लेसमेंट

यह भी पढ़ें: IIT नहीं रिसर्च के लिए चुनें IISER कोलकाता, जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola