चॉकलेट छोड़ो, इस राखी बनाओ भविष्य: बहन को गिफ्ट करो Coding Bootcamp
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Aug 2025 4:45 PM
Raksha Bandhan Gift AI Course
Raksha Bandhan Gift AI Course: इस रक्षा बंधन पर बहन को एक अनोखा और खास गिफ्ट दें. ये गिफ्ट है, एआई कोर्स का. आज के समय में एआई कोर्स काफी डिमांड में है. इसे करने के बाद आप तकनीक की दुनिया में अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं और साथ ही सैलरी भी अच्छी होगी. आज ही ऐसे ही एक कोर्स के बारे में जानेंगे कोडिंग बूटकैंप.
Raksha Bandhan Gift AI Course: भाई-बहनों के बीच का सबसे प्रसिद्ध और खास त्यौहार रक्षा बंधन करीब है. इस खास मौके पर भाई अपनी बहनों को चॉकलेट, कपड़े और तरह-तरह के गिफ्ट्स दिलाते हैं. अगर आप भी इस रक्षा बंधन अपनी बहन को कुछ गिफ्ट (Raksha Bandhan Gift Idea For Sisters) करना चाहते हैं तो क्यों न कुछ अलग और बेहद खास गिफ्ट करें. हम बात कर रहे हैं ऐसे कोर्स की, जिससे उनके करियर को मजबूती मिलेगी और वे नए मुकाम हासिल कर पाएंगी. क्यों न इस रक्षा बंधन अपनी बहन को कोडिंग बूटकैंप का गिफ्ट दें. आइए, जानते हैं कोडिंग बूटकैंप क्या है-
Raksha Bandhan Gift AI Course Coding Bootcamp: क्या है कोडिंग बूटकैंप?
अगर आप भी बिना बीटेक की डिग्री के टेक इंडस्ट्री में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो बूट कैंप आपके लिए बेहतरीन मौका है. ये शॉर्ट-टर्म, हाई-इंटेंसिव कोर्स आपको कुछ ही महीनों में कोडिंग एक्सपर्ट बना सकता है. इस कोर्स की मदद से आप सॉफ्टवेयर डेवलेपर बन सकते हैं. कोडिंग बूटकैंप, 3 से 9 महीने तक चलने वाला प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें Web Development, Data Science, AI/ML, और App Development जैसी स्किल्स पर फोकस किया जाता है.
Coding Bootcamp: बूट कैंप की खासियत
- ट्रेडिशनल डिग्री की बजाय Skill-based Learning पर जोर दिया जाता है
- शॉर्ट टर्म कोर्स है
- वर्किंग प्रोफेशनल्स भी कर सकते हैं
- इसमें प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर जोर दिया जाता है
Coding Bootcamp Eligibility: बूट कैंप के लिए योग्यता
- कोई भी ग्रेजुएट या 12वीं पास कर चुका छात्र
- जरूरी नहीं कि आपके पास कोडिंग बैकग्राउंड हो
- Logical Thinking और Basic Computer Knowledge होनी चाहिए
Coding Bootcamp Career Scope: बूट कैंप में करियर स्कोप
- फ्रंटएंड/बैकएंड डेवलपर
- फुल स्टैक इंजीनियर
- डेटा एनालिस्ट
- QA इंजीनियर
Coding Bootcamp Salary: कोडिंग बूटकैंप करने के बाद कितनी मिलती है सैलरी
स्टार्टअप्स से लेकर MNCs तक में जॉब के मौके मिलते हैं. वहीं सैलरी की बात करें तो शुरुआती दौर में 4-8 लाख रुपये प्रति वर्ष की सैलरी मिलती है. वहीं स्किल और अनुभव के अनुसार, सैलरी और भी बढ़ सकती है.
भारत में कहां से करें कोडिंग बूटकैंप?
- Masai School
- Scaler Academy
- Newton School
- FunctionUp
- IIT Madras & NASSCOM
Coding Bootcamp Fees: फीस कितनी है?
इस कोर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं, जिसमें कोई फीस नहीं है. वहीं कहीं कहीं पर फीस लगती है. करीब 2.5 लाख तक फीस है. हालांकि, ये संस्थान और कोर्स की अवधि पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें- Best BTech College 2025: सिर्फ IIT ने ये इंजीनियरिंग कॉलेज भी दिलाएंगे Highest पैकेज, Microsoft में नौकरी होगी पक्की
यह भी पढ़ें- Best BTech College: लाखों का पैकेज, उत्तराखंड का टॉप कॉलेज, कैंपस भी है शानदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










