सीटें घट कर हुईं आधी, प्लेसमेंट शानदार फिर भी MNIT जयपुर की मैकेनिकल ब्रांच का हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
MNIT Jaipur Mechanical Branch

MNIT जयपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

MNIT Jaipur Mechanical Branch: MNIT जयपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीटों में इस साल गिरावट जरूर देखने को मिली है. लेकिन प्लेसमेंट और इंडस्ट्री डिमांड के मामले में यह ब्रांच अब भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है.

विज्ञापन

MNIT Jaipur Mechanical Branch: मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर (MNIT Jaipur) में इस साल सीट मैट्रिक्स और ब्रांच ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछले साल जहां संस्थान में कुल 888 सीटें थीं, वहीं इस साल यानी 2026 में यह बढ़कर 948 सीटें हो गई हैं. हालांकि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच को लेकर एक अलग ही ट्रेंड सामने आया है.

Mechanical Engineering में सीटों की गिरावट

MNIT Jaipur के मैकेनिकल ब्रांच में इस साल 59 सीटें निर्धारित की गई हैं. पिछले साल इस ब्रांच में 116 सीटें थीं यानी सीटों की संख्या में इस साल काफी गिरावट दर्ज की गई है.

MNIT Jaipur के विभिन्न ब्रांच की इस साल की सीटों की संख्या

BranchTotal Seats
Chemical Engineering58
Civil Engineering57
Computer Science and Engineering59
Electrical Engineering58
Electronics and Communication Engineering59
Engineering Physics15
Artificial Intelligence and Data Engineering20
Mathematics and Computing15
Mechanical Engineering59
Metallurgical and Materials Engineering37
Architecture (B.Arch)38

MNIT Jaipur की पहचान है मैकेनिकल डिपार्टमेंट

MNIT Jaipur का मैकेनिकल विभाग प्रतिष्ठित डिपार्टमेंट्स में गिना जाता है. यहां एक्सपीरियंस फैकल्टी, रिसर्च-फोकस्ड माहौल और मजबूत अकैडमिक सिस्टम है. MNIT Jaipur की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, यहां BTech, MTech और PhD लेवल पर शिक्षा दी जाती है.

प्लेसमेंट में अब भी मजबूत प्रदर्शन

सीटों में बदलाव के बावजूद मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी मजबूत है. 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 90% प्लेसमेंट दर्ज किया गया. हाईएस्ट पैकेज 26.64 लाख रुपये प्रति वर्ष गया है.

बड़ी-बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट देती हैं

ओवरऑल प्लेसमेंट की बात करें तो बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे कि Microsoft, Google, Amazon, Oracle, Salesforce, NVIDIA, Apple, Goldman Sachs, Wells Fargo, Siemens, Samsung R&D, JPMC, Visa, HPCL, BPCL, GE Healthcare और कई अन्य यहां के प्लेसमेंट सेल में शामिल होती हैं.

यह भी पढ़ें- IIT ISM धनबाद में पेट्रोलियम ब्रांच में सीटों में हुई भारी गिरावट, इन Branch में बढ़ी सीटें

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola