JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चलाया जा रहा है ट्विटर कैंपेन, आप भी हो सकते हैं शामिल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2024 1:00 PM
JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: छात्रों ने चलाया एक्स पर सचिवालय सहायक परीक्षा को लेकर कैंपेन
JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा के रि शेड्यूल डेट्स को लेकर छात्रों में रोष देखा जा रहा है. छात्रों सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) के जरिए एक कैंपेन चला रहे हैं.
JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: हाल ही में जेएसएसी द्वारा रिवाइज्ड एक्जाम डेट्स जारी किया गया. इस डेटशीट में कई परीक्षाओं कि डेट में बदलाव किया गया, खासकर सचिवालय सहायक परीक्षा कि, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं. इस परीक्षा का आयोजन पहले अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में किया जाना था, जो अब सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा.
परीक्षा डेट्स को लेकर छात्रों में रोष
सचिवालय सहायक परीक्षा की नई तारीख को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. छात्रों का कहना है कि जेएसएससी उनके करियर के साथ खिलवाड़ कर रही है. रांची और दूसरे शहरों में अपने घर से दूर रहकर तैयारी करने वाले छात्र परीक्षा की डेट्स को बार बार आगे बढ़ता देख अपना मनोबल खो रहे हैं.
JSSC CGL Revised Exam Dates 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स में फिर से बदलाव
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चलाया जा रहा है ट्विटर कैंपेन
जेएसएससी के अभ्यर्थी आज दिनांक 10 अगस्त 2024 को सर्वसम्मति से एक ट्विटर कैंपेन में भाग ले रहे है. इस कैंपेन में सभी छात्रों को अपने हक की लड़ाई और अधिकार की रक्षा के लिए ट्वीट करने को कहा जा रहा है.
छात्रों का जारी रहेगा रोष
इसके अलावा 17 अगस्त को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका तक एक पैदल मार्च और सीएम आवास का घेराव भी छात्र करने वाले हैं.
जेएसएससी सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन कब होगा ?
जेएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है और इसके रिजल्ट कि घोषणा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










