JSSC CGL 2024 Date Announced: झारखंड सचिवालय सहायक एक्जाम डेट हुई अनाउंस, यहां देखें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Aug 2024 8:19 PM
JSSC CGL 2024 date की हुई घोषणा, यहां देखें
JSSC CGL 2024 Date Announced: जेएसएससी द्वारा झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स की घोषणा थोड़ी देर पहले की गई. यहां जानें कब ली जाएगी परीक्षा.
JSSC CGL 2024 Date Announced: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा तिथि कि अनाउंसमेंट हो चुकी है. जेएसएससी वेबसाइट पर जारी नोटिस में डेट के बारे में जानकारी दी गई है. यहां देखें डिटेल खबर
कब होगी झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा ?
झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें छात्रों को कई दिनों से परीक्षा का इंतजार था, इस परीक्षा को पहले तीन बार टाला जा चुका है.
JSSC CGL Revised Exam Dates 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स में फिर से बदलाव
पहले अगस्त महीने में ली जानी थी परीक्षा
पहले सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जानी थी, पर कुछ दिन पहले ही एक्जाम का नया शेड्यूल आउट हुआ, जिसमें परीक्षा को सितंबर के अंतिम सप्ताह में ली जाने की बात थी. छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने को लेकर रोष भी जताया था.
झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा के किन पदों पर होगी नियुक्ति ?
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 863
कनीय सचिवालय सहायक 335
श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी 182
प्लानिंग असिस्टेंट 05
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 195
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252
अंचल निरीक्षक 185
बैकलॉग पद
कनीय सचिवालय सहायक 08
रद्द हो चुकी है परीक्षा
इसी साल के शुरूआत में 28 जनवरी को सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन किया गया था, पेपर में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने तीसरे पेपर की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाया था.अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। छात्रों की शिकायत पर जेएसएससी (JSSC) ने तीसरी पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद 4 फरवरी के दिन की परीक्षा को स्थगित कर दिय गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










