सजावट का है शौक तो 12वीं के बाद करें ये High Salary वाला कोर्स

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Aug 2025 2:43 PM

विज्ञापन

Interior Designer Course After 12th

Interior Designer Course After 12th: अगर आपको घर या दफ्तर को सजाना अच्छा लगता है तो आपके लिए इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स बेस्ट है. इस कोर्स को करने के बाद न सिर्फ आपको नौकरी के बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे बल्कि अच्छी सैलरी भी होगी.

विज्ञापन

Interior Designer Course After 12th: अगर आपकी रूचि डिजाइन और सजावट में है तो आपके लिए काम की खबर है. 12वीं के बाद इंटरियर डिजाइन का कोर्स भी कर सकते हैं. आज के समय में लोग घर, ऑफिस से लेकर हर एक जगह की सजावट पर खास ध्यान देते हैं. ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आपको कई सारे अच्छे ऑफर मिलेंग और साथ ही सैलर भी अच्छी मिलेगी. शहरों में इंटीरियर डिजाइनर की डिमांड काफी बढ़ रही है.


इंटीरियर डिजाइनिंग के कई सारे कोर्स बाजार में उपलब्ध हैं. इनमें बैचलर, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट हर तरह के कोर्स हैं. इस फील्ड में 12वीं के बाद इंट्री मारी जा सकती है. आइए, जानते हैं इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स के लिए योग्यता, करियर ऑप्शन और प्रमुख संस्थान जहां से डिग्री ली जा सकती है. 

Interior Designer Course Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास कैंडिडेट्स इंटीरियर डिजाइन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. बीए कोर्स के लिए 12वीं के बाद अप्लाई कर सकते हैं. वहीं कैंडिडेट्स चाहें तो डिप्लोमा डिग्री हासिल करके भी इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं. 

Interior Designer Course After 12th: इंटीरियर डिजाइनर बनने के लिए कोर्स 

  • बैचलर इन इंटीरियर डिजाइनर
  • बीए इन इंटीरियर आर्किटेक्चर एंड डिजाइनिंग
  • डिप्लोमा इन इंटीरियर स्पेस एंड फर्नीचर डिजाइन
  • पीजी डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन
  • बैचलर ऑफ फाइन आर्टस प्रोग्रान

Interior Designer Course Top Institute: इंटीरियर डिजाइन कोर्स के लिए टॉप संस्थान 

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग
  • साईं स्कूल ऑफ इंटीरियर डिजाइनिंग
  • सर जेजे स्कूल ऑफ ऑर्ट
  • आर्क एकेडमी ऑफ डिजाइन
  • आईआईएलएम स्कूल ऑफ डिजाइन

Interior Designer Course Career Options: इंटीरियर डिजाइनर करियर ऑप्शन 

  • आवासीय इंटीरियर डिजाइनर 
  • वाणिज्यिक/कॉर्पोरेट इंटीरियर डिजाइनर
  • फर्नीचर डिजाइनर
  • रसोई और स्नानघर डिजाइनरट
  • स्थायी इंटीरियर डिजाइनर
  • प्रदर्शनी इंटीरियर डिजाइनर

Interior Designer Course Salary: सैलरी 

शुरुआती के लिए वेतन लगभग 10,000 रुपये हो सकता है. वहीं मेट्रो सिटी में शुरुआती सैलरी 25,000 से 60,000 रुपये के करीब होती है. अनुभव के अनुसार, कैंडिडेंट्स की सैलरी बढ़कर 30, 000 रुपये से 75,000 रुपये तक हो सकती है. वहीं सीनियर प्रोफेशनल की सैलरी करीब 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है.

यह भी पढ़ें- Dogs से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola