CSE की चमक फीकी, 2026 में इस BTech ब्रांच का बढ़ेगा दबदबा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Jan 2026 8:43 AM
IIT ISM Dhanbad Placement: स्टूडेंट की AI जेनरेटेड तस्वीर
IIT ISM Dhanbad Placement: आईआईआईटी धनबाद का प्लेसमेंट काफी शानदार है. गूगल, Microsoft जैसी कंपनी यहां की टॉप रिक्रूटर्स है. स्टूडेंट्स के बीच CSE को छोड़कर अन्य बीटेक ब्रांच उभर रहा है. इनमें शानदार पैकेज मिल रहे हैं. 2023-24 साल में जहां CSE का प्लेसमेंट सिर्फ 50 परसेंट रहा, वहीं मैकेनिकल का प्लेसमेंट 70 परसेंट के करीब गया.
IIT ISM Dhanbad Placement: IIT ISM Dhanbad बहुत ही फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है. यहां से पढ़ाई करने वाले बीटेक और एमटेक में अच्छा पैकेज हासिल करते हैं. साल 2023-24 में बीटेक कोर्स में 69.97 परसेंट प्लेसमेंट मिला. MTech में 54.13 और MBA में 64.71 प्लेसमेंट मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां सीएस का प्लेसमेंट दूसरे कोर ब्रांच से कम रहा.
IIT ISM Dhanbad Placement: सीएस से ज्यादा दूसरे ब्रांच में मिला प्लेसमेंट
साल 2023-23 के प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, MTech में CSE का प्लेसमेंट सिर्फ 50 परसेंट रहा. इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का प्लेसमेंट 76.47 परसेंट रहा. मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्लेसमेंट लगभग 70 परसेंट रहा और माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग का लगभग 80 परसेंट.

IIT ISM Dhanbad Placement: दूसरे ब्रांच का प्लेसमेंट शानदार
IIT Dhanbad में Electrical, Mechanical, Mining और अन्य Core Engineering ब्रांचों का प्लेसमेंट काफी अच्छा है. CSE के अलावा Core इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को भी अच्छी पैकेज ऑफर मिलते हैं.
4 साल के बीटेक कोर्स में साल 2023-24 में CSE ब्रांच का प्लेसमेंट 84 परसेंट रहा. सीएस ब्रांच के अलावा Mineral And Metallurgical Engineering, Mining Machinery Engineering, Petroleum Engineering का प्लेसमेंट अच्छा रहा. ऐसे में कहा जा सकता है कि 2026 में MME और PE जैसे ब्रांच का दबदबा रहने वाला है.
- Mineral And Metallurgical Engineering- 74.19 परसेंट
- Mining Machinery Engineering- 72.50 परसेंट
- Petroleum Engineering- 72.29 परसेंट
IIT ISM Dhanbad Top Recruiters: कौन हैं टॉप रिक्रूटर्स?
Google
Microsoft
Amazon
Accenture
Goldman Sachs
Reliance Industries
जेईई और गेट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
ईआईटी (आईएसएम) धनबाद में न सिर्फ बीटेक, एमटेक के कोर्स कराए जाते हैं बल्कि MBA भी पढ़ाया जाता है. साथ ही साइंस और जीयोलॉजी के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अच्छी पढ़ाई, बेहतरीन शिक्षक और शानदार प्लेसमेंट के लिए ये इंस्टीट्यूट फेमस है. बीटेक कोर्स में एडमिशन जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है. एमटेक कोर्स के लिए गेट क्वालिफाई करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- IIT Delhi का Gen Z पोस्ट ऑफिस, देखकर कहेंगे Wow
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










