IT और इंजीनियरिंग नहीं, अब बढ़ रही है इन जॉब्स की डिमांड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Apr 2026 7:35 PM
सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
High Paying Jobs: हॉस्पिटैलिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर जैसे फील्ड में फ्रेशर्स बिना किसी टेक डिग्री के भी एंट्री ले रहे हैं. इन जॉब्स की डिमांड बढ़ रही है.
High Paying Jobs: भारत का जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है. अभी तक इंजीनियरिंग और IT फील्ड की काफी डिमांड है. लेकिन बदलते समय के साथ-साथ मार्केट में नई-नई इंडस्ट्री आ रही है. यही कारण है कि अब फ्रेश ग्रेजुएट्स बिना किसी स्किल और स्पेशल कोर्स के भी नौकरी कर रहे हैं.
NITI Aayog के एक सर्वे के अनुसार , हॉस्पिटैलिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर, बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) और डिजिटल मार्केटिंग जैसे सेक्टर्स में फ्रेशर्स आसानी से एंट्री ले रहे हैं. इन क्षेत्रों में काम करने के लिए हमेशा टेक्निकल डिग्री जरूरी नहीं होती, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स, कम्युनिकेशन और डिजिटल समझ ज्यादा जरूरी है.
सर्विस सेक्टर बना रोजगार का बड़ा सोर्स
NITI Aayog की रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 से 2023-24 के बीच सर्विस सेक्टर में करीब 4 करोड़ (40 मिलियन) नौकरियां जुड़ी हैं. आज यह सेक्टर करीब 18.8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है और कुल रोजगार का लगभग 30% हिस्सा इसी से आता है. कृषि के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर बन चुका है. इससे साफ है कि अब नौकरी के मौके सिर्फ IT तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फाइनेंस, हेल्थकेयर, टूरिज्म और बिजनेस सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
कंपनियां अब इन स्किल्स को ज्यादा महत्व दे रही हैं
डिजिटल स्किल्स
कम्युनिकेशन और इंग्लिश
एनालिटिकल थिंकिंग
प्रॉब्लम सॉल्विंग और टीमवर्क
इन करियर ऑप्शंस में है ज्यादा डिमांड
BPM (बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट): कस्टमर सपोर्ट, ऑपरेशंस और प्रोसेस एसोसिएट जैसे रोल
डिजिटल मार्केटिंग: SEO, सोशल मीडिया, कंटेंट और ऑनलाइन विज्ञापन
फाइनेंशियल और इंश्योरेंस सर्विसेज: रिलेशनशिप मैनेजर, फाइनेंशियल एडवाइजर
हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन: हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डेटा कोऑर्डिनेशन
हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म: होटल, ट्रैवल और इवेंट मैनेजमेंट
रियल एस्टेट: प्रॉपर्टी कंसल्टेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
सरकारी भी ट्रेनिंग और स्किल पर कर रही है फोकस
एक्सपर्ट का कहना है कि जॉब मार्केट में अब फोकस धीरे-धीरे डिग्री से हटकर स्किल्स की तरफ हो गया है . Ministry of Skill Development and Entrepreneurship द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और Ministry of Labour and Employment की श्रम नीतियां वर्कफोर्स को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही हैं. सरकार की ओर से कई वोकेशनल और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










