साइबर क्राइम से सुरक्षा की ढाल, हैकिंग कोर्स Digital India की डिमांड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 12:59 PM

विज्ञापन

Hacking Course

Hacking Course: डिजिटल युग में हैकिंग एक लोकप्रिय और रोमांचक क्षेत्र बन चुका है. इंटरनेट और साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते उपयोग के साथ इसकी मांग तेज़ी से बढ़ी है. हैकिंग का उद्देश्य कंप्यूटर सिस्टम या नेटवर्क की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारना होता है. यह दो प्रकार की होती है - एथिकल हैकिंग, जो कानूनी और सकारात्मक कार्यों के लिए होती है, और ब्लैक हैकिंग, जो अवैध होती है. एथिकल हैकिंग सेफ और प्रोफेशनल करियर का मार्ग खोलती है.

विज्ञापन

Hacking Course: आज की डिजिटल दुनिया में हैकिंग एक बहुत ही चर्चित और रोमांचक क्षेत्र बन गया है. इंटरनेट, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल डिवाइस के बढ़ते उपयोग के साथ हैकिंग की मांग भी तेजी से बढ़ी है. हैकिंग का मतलब होता है किसी कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क या डिजिटल डिवाइस में मौजूद खामियों को ढूंढना और उन्हें सुधारना या टेस्ट करना. हालांकि हैकिंग दो तरह की होती है – एथिकल हैकिंग (Ethical Hacking) और ब्लैक हैकिंग (Black Hacking). एथिकल हैकिंग कानूनी और सही काम के लिए की जाती है, जबकि ब्लैक हैकिंग अवैध होती है.

Hacking Course Eligibility Criteria: कौन कर सकता है हैकिंग कोर्स

हैकिंग या एथिकल हैकिंग में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए. 12वीं पास करने के बाद आप कंप्यूटर साइंस, आईटी या साइबर सिक्योरिटी में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. BCA, BTech (Computer Science), या BSc IT जैसे कोर्स से शुरुआत की जा सकती है. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (जैसे C, C++, Java, Python) और नेटवर्किंग का ज्ञान होना जरूरी है. CEH (Certified Ethical Hacker) या CISSP जैसी प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन करना अच्छा ऑप्शन हैं.

Career Options after Hacking : करियर विकल्प

Hacking Course Entrance Exams: एंट्रेंस एग्जाम

कुछ प्राइवेट संस्थान अपने एंट्रेंस एग्जाम भी करवाते हैं. CEH या OSCP जैसे इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन के लिए अलग परीक्षा देनी पड़ती है. हैकिंग से जुड़े कोर्स या साइबर सिक्योरिटी में एडमिशन पाने के लिए आप निम्न परीक्षाओं को पास कर सकते हैं:

  • JEE Main for BTech in Computer Science
  • GATE for Post-graduation
  • NIMCET for MCA

Hacking Course Top Colleges: हैकिंग के लिए टॉप कॉलेज

संस्थान का नामपाठ्यक्रम / विशेषज्ञतास्थान
IITs और NITsBTech in CSE with Cyber Securityभारत भर में विभिन्न स्थानों पर
Amity UniversityBTech in CSE with Cyber Securityनोएडा
Vellore Institute of Technology (VIT)BTech in CSE with Cyber Securityवेल्लोर, चेन्नई आदि
Indian School of Ethical Hacking (ISOEH)Ethical Hacking & Cyber Security Coursesकोलकाता
National Institute of Electronics & Information Technology (NIELIT)Diploma/Certification in Cyber Securityभारत भर में केंद्र
JNTU HyderabadCyber Security Courses (BTech/M.Tech/Certifications)हैदराबाद

Subjects in Hacking: हैकिंग के मुख्य विषय

  • कंप्यूटर नेटवर्किंग और सिक्योरिटी
  • वेब एप्लिकेशन सिक्योरिटी Web Security
  • पेनिट्रेशन टेस्टिंग (Penetration Testing)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (Linux, Windows)
  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Python, Java, C++)
  • डेटा प्रोटेक्शन Data Protection
  • डिजिटल फॉरेंसिक (Digital Forensics)

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

यह भी पढ़ें: झारखंड से निकली Google Girl, अवनी की कोडिंग वाली Skills ने किया कमाल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola