झारखंड से निकली Google Girl, अवनी की कोडिंग वाली Skills ने किया कमाल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Jul 2025 12:40 PM

विज्ञापन

Google Girl From Jharkhand Avani Jain

Google Girl From Jharkhand: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में नौकरी पाना लगभग हर छात्र का सपना होता है. पिछले कुछ सालों से Google के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट पहली पसंद बन चुके हैं. इनमें से एक नाम अवनी जैन का भी सामने आया है. अवनी ने झारखंड के कॉलेज से पढ़ाई करके गूगल में लाखों का प्लेसमेंट पाया है.

विज्ञापन

Google Girl From Jharkhand: गूगल जैसी दिग्गज टेक कंपनी में नौकरी पाना लाखों छात्रों का सपना होता है. ऐसे में अगर कोई छात्र बिना किसी बड़े शहर के टॉप ब्रांडेड कॉलेज से पढ़े, केवल अपनी मेहनत और स्किल्स के दम पर Google तक पहुंच जाए, तो वह कहानी वाकई प्रेरणादायक बन जाती है. ऐसी ही कहानी है अवनी जैन की, जिन्होंने झारखंड के एक कॉलेज से पढ़ाई की और फिर सीधे गूगल जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर चयनित हुईं. ऐसे में उन्हें Google Girl कहना गलत नहीं होगा. आइए उनके सफर को करीब से जानते हैं

Google Girl From Jharkhand: कौन हैं अवनी जैन?

अवनी जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग इंदौर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल से पूरी की. अवनी बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं और टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि रखती थीं. साल 2021 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय लिया.

IIT ISM Dhanbad से पढ़ाई

अवनी को 12वीं के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद (IIT ISM Dhanbad) में ए़मिशन मिला. उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है. अवनी ने इसी साल इंजीनियरिंग पूरी की है.

इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में अवनी को गूगल में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका मिला. यह उनकी तकनीकी दक्षता, प्रोजेक्ट्स और कोडिंग स्किल्स का परिणाम था. गूगल में इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिससे उनकी प्रोफेशनल समझ और आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई.

मेंटर के रूप में काम किया

जैसे ही अवनी ने अपना बीटेक पूरा किया, उन्हें गूगल से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब ऑफर मिल गई. यह ऑफर लाखों के पैकेज का था, जो किसी भी फ्रेशर इंजीनियर के लिए सपने जैसा होता है. गूगल जैसी कंपनी में सीधे सेलेक्शन मिलना आसान नहीं होता, लेकिन अवनी ने कोडिंग स्किल्स, डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्म, और सिस्टम डिजाइन जैसे विषयों में मजबूत पकड़ बना रखी थी.

Google girl अवनी जैन

इंटर्नशिप के अनुभव के बाद अवनी ने CodeISM नामक टेक्निकल कम्युनिटी में मेंटर के रूप में काम किया. यहां वे जूनियर छात्रों को कोडिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इंटरव्यू प्रिपरेशन में गाइड करती थीं. इससे उनकी लीडरशिप क्वालिटीज और टीमवर्क स्किल्स में सुधार हुआ, जो प्लेसमेंट के समय उनके काफी काम आया.

Google में मिला प्लेसमेंट

उनके इंटरव्यू राउंड्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार Google ने उन्हें अपने ग्लोबल टीम का हिस्सा बना लिया. अवनी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

इन स्किल्स को बताया बेस्ट

गूगल में चयन के बाद जब अवनी से उनकी सफलता का राज पूछा गया, तो उन्होंने कुछ खास स्किल्स पर जोर दिया:-

  • Artificial Intelligence (AI)
  • Deep Learning (डीप लर्निंग)
  • Software Engineering (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)
  • Computer Network Operations (कंप्यूटर नेटवर्क ऑपरेशन)
  • Protocol Buffers (प्रोटोकॉल बफर्स)
  • Java (जावा)
  • Database Management System (DBMS)

यह भी पढ़ें: Job Placement 2025: BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईशा सिंह, 50 मिनट के इंटरव्यू से सेलेक्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola