इंजीनियरिंग-मेडिकल के अलावा ये 5 हाई-ग्रोथ कोर्स बना सकते हैं करियर

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Career Options After 12th Science: 12वीं साइंस के बाद अब करियर सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल तक सीमित नहीं है. सही रुचि और स्किल के साथ आप दूसरे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं.
Career Options After 12th Science: 12वीं साइंस (PCM या PCB) के बाद लंबे समय तक छात्रों के सामने दो ही बड़े ऑप्शन माने जाते रहे हैं, इंजीनियरिंग और मेडिकल. लेकिन आज के दौर में करियर के कई नए रास्ते खुल चुके हैं. अगर आप कोडिंग, मशीन या डॉक्टर बनने मे इंटरेस्ट नहीं रखते हैं, तब भी आपके पास कई ऐसे ऑप्शन हैं जो अच्छा ग्रोथ और सैलरी देते हैं.
BSc in Data Science
आज के डिजिटल दौर में डेटा सबसे कीमती संसाधनों में से एक है. इस कोर्स में डेटा एनालिसिस, स्टैटिस्टिक्स, प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग की बेसिक्स सिखाई जाती हैं.
- करियर रोल: Data Analyst, Data Scientist
- क्यों चुनें: हाई डिमांड और शानदार सैलरी
BSc in Biotechnology
यह कोर्स बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है, जिसमें जेनेटिक इंजीनियरिंग, वैक्सीन डेवलपमेंट और रिसर्च पर फोकस होता है.
- करियर रोल: Research Scientist, Lab Technician
- फील्ड: फार्मा, हेल्थकेयर, रिसर्च
Bachelor of Architecture (BArch)
अगर आपको डिजाइन और क्रिएटिव काम पसंद है, तो आर्किटेक्चर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें बिल्डिंग डिजाइन, प्लानिंग और अर्बन डेवलपमेंट सिखाया जाता है.
- करियर रोल: Architect, Urban Planner
- क्यों चुनें: क्रिएटिविटी + प्रोफेशनल ग्रोथ
BSc in Environmental Science
क्लाइमेट चेंज और सस्टेनेबिलिटी के बढ़ते महत्व के चलते यह फील्ड तेजी से आगे बढ़ रही है. Environmental Science से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करके आप नेचर से जुड़े बड़े-बड़े ब्रांड्स या प्रोजेक्ट्स के साथ काम कर सकते हैं.
- करियर रोल: Environmental Consultant, Sustainability Analyst
- स्कोप: सरकारी एजेंसियां, NGOs, रिसर्च
BSc in Psychology
अगर आप मानव व्यवहार और मानसिक प्रक्रियाओं को समझने में रुचि रखते हैं, तो साइकोलॉजी एक उभरता हुआ करियर है. इसमें काउंसलिंग, बिहेवियर स्टडी और मेंटल हेल्थ पर काम किया जाता है.
- करियर रोल: Psychologist, Counselor, HR Specialist
- क्यों चुनें: बढ़ती जागरूकता और करियर के नए अवसर
यह भी पढ़ें- IIT से करनी है पढ़ाई, लेकिन जेब में नहीं हैं पैसे, जानिए इस Scholarship के बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










