12वीं के बाद करें ये कंप्यूटर कोर्स, कम फीस में पाएं High Salary

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Oct 2025 7:26 AM

विज्ञापन

कंप्यूटर कोर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Best Computer Course: अगर आप 12वीं के बाद तुरंत जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कंप्यूटर स्किल्स सीख लें. DCA, Tally ERP 9 समेत कई ऐसे कोर्स करने के बाद आपको नौकरी भी मिलेगी और अच्छी कमाई भी होगी. आइए, जानते हैं इन कोर्स के बारे में.

विज्ञापन

Best Computer Course: आज के इस दौर में जब तकनीक का बोलबाला है, कंप्यूटर स्किल्स सिर्फ बेसिक स्किल और जरूरत का हिस्सा नहीं है बल्कि करियर बनाने का सबसे बड़ा जरिया है. अगर आप 12वीं के बाद तुरंत जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कंप्यूटर स्किल्स सीख लें. इससे आपको नौकरी भी मिलेगी और सैलरी भी अच्छी मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कंप्यूटर से जुड़े ये शॉर्ट-टर्म कोर्स जो आपके लिए परफेक्ट हैं. 

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)

अगर आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो DCA आपके लिए सही विकल्प है. इसमें MS Office, Word, Excel, PowerPoint जैसे जरूरी टूल्स की ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल तक का होता है. इसकी फीस लगभग 5,000 से 30,000 रुपये तक हो सकती है. कोर्स पूरा करने के बाद आप डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर या ऑफिस असिस्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं.

Tally ERP 9

अकाउंटिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो Tally ERP 9 एक शानदार विकल्प है. इसमें बुककीपिंग, टैक्सेशन और अकाउंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है. इये कोर्स 3 से 6 महीने तक का है और इसके लिए 6,000 से 10,000 रुपये तक की फीस देनी होगी. कोर्स के बाद आप अकाउंटेंट या फाइनेंस असिस्टेंट के रूप में जॉब पा सकते हैं.

C++ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

टेक्नोलॉजी और कोडिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कोर्स सबसे हाई-डिमांड वाला है. इसमें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, ऐप और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है. इस कोर्स के बाद आप सॉफ्टवेयर डेवलपर, ऐप डिजाइनर या प्रोग्रामर के तौर पर काम कर सकते हैं. इसमें सैलरी पैकेज भी आकर्षक होते हैं.

ई-बिजनेस और इंटरनेट सिक्योरिटी

डिजिटल दुनिया के बढ़ते विस्तार के साथ ई-बिजनेस और साइबर सिक्योरिटी की डिमांड तेजी से बढ़ी है. इस कोर्स में इंटरनेट सिक्योरिटी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रोटेक्शन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषय शामिल होते हैं. कोर्स पूरा करने के बाद आप साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट, डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल या ई-कॉमर्स मैनेजर के रूप में करियर बना सकते हैं.

क्यों करें ये कोर्स?

अक्सर छात्र 12वीं के बाद इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आगे क्या करें. कई बार वे ट्रेडिशनल कोर्सेज की ओर चले जाते हैं. हालांकि, आज के समय में कंप्यूटर स्किल्स सीखकर लाखों कमाया जा सकता है. कंप्यूटर कोर्स करके आप करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- मोटी कमाई के लिए बनें क्रिमिनोलॉजिस्ट, इन टॉप कॉलेज से करें कोर्स 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola