BTech CS या Civil छोड़िए! 2026 में Marine Engineering बन सकता है गेमचेंजर
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jan 2026 4:05 PM
Marine Engineering: स्टूडेंट की AI जेनरेटेड तस्वीर
Marine Engineering: बीटेक करने की सोच रहे हैं तो Marine Engineering अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड में ग्रोथ और हाई सैलरी का चांस है. भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल जॉब्स, शानदार सैलरी और एडवेंचर का मौका मिलता है.
Best BTech Branch Marine Engineering: इंजीनियरिंग में जहां CS और Civil सबसे ज्यादा चुनी जाती हैं, वहीं अब मरीन इंजीनियरिंग एक हाई-पोटेंशियल और हाई-पैकेज ऑप्शन बनकर उभर रही है. 2026 में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और ऑफशोर इंडस्ट्री के बढ़ते विस्तार के साथ इस ब्रांच की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
क्या है Marine Engineering?
मरीन इंजीनियरिंग वह ब्रांच है, जिसमें जहाजों, शिप इंजन, मरीन मशीनरी और पावर सिस्टम्स की डिजाइन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस की पढ़ाई कराई जाती है. मरीन इंजीनियर का काम होता है, जहाज के इंजन, जनरेटर, बॉयलर और टेक्निकल सिस्टम्स की मेंटेनेंस करना.
इस कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है-
- Marine Engines & Machinery
- Ship Construction
- Thermodynamics & Fluid Mechanics
- Marine Electrical Technology
- Control Engineering
- Naval Architecture Basics
- Safety, Fire Fighting & Survival Techniques
Marine Engineering की पढ़ाई कहां होती है?
आईआईटी या एनआईटी जैसे इंस्टीट्यूट में डारेक्ट मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं होती है. लेकिन Naval Architecture & Ocean Engineering जैसे कोर्स के अंडर इसकी पढ़ाई होती है. इस कोर्स में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर ध्यान दिया जाता है.
Marine Engineering Colleges In India: इन इंस्टीट्यूट में होती है पढ़ाई
Indian Maritime University (IMU) – मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, कोचीन कैंपस
CUSAT – Kunjali Marakkar School of Marine Engineering (केरल)
Marine Engineer Salary: कितनी मिलती है सैलरी?
सैलरी बहुत से बात पर निर्भर करती है. एक फ्रेशर मरीन इंजीनियर को हर महीने सैलरी के रूप में 30,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक मिलते हैं. वहीं अगर आपने IMU से पढ़ाई की है तो प्लेसमेंट के अनुसार, सैलरी और बेहतर भी हो सकती है. IMU के प्लेसमेंट पार्टनर MMSI, Wilhelmsen, Thome Group हैं.
यह भी पढ़ें- प्लेसमेंट से लेकर पढ़ाई तक, यह इंस्टीट्यूट क्यों है इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की स्मार्ट चॉइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










