सितारों और ग्रहों की दुनिया में बनाएं करियर, करें एस्ट्रोफिजिक्स कोर्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Sep 2025 8:16 PM

विज्ञापन

Astrophysics Course में करियर (सांकेतिक फोटो)

Astrophysics Course: एस्ट्रोफिजिक्स वह विज्ञान है जो ब्रह्मांड और उसमें मौजूद चीजों का अध्ययन करता है. यह हमें यह समझने में मदद करती है कि सितारे, ग्रह और पूरा ब्रह्मांड कैसे जन्म लेते हैं, कैसे बढ़ते हैं और कैसे खत्म होते हैं. आसान शब्दों में, एस्ट्रोफिजिक्स हमें यह बताती है कि आकाश में चमकते तारे कैसे बने, ब्लैक होल क्या होते हैं और हमारा ब्रह्मांड इतना बड़ा कैसे हुआ.

विज्ञापन

Astrophysics Course: अगर आप तारों से बातें करना चाहते हैं, ब्रह्मांड के रहस्यों में खो जाना पसंद करते हैं और सोचते हैं कि ब्लैक होल सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होते, तो एस्ट्रोफिजिक्स आपका अगले लेवल का करियर है. यह सिर्फ ग्रह और सितारों का अध्ययन नहीं है, बल्कि आपको यूनिवर्स की गुप्त कहानी जानने का मौका देता है. आइए जानते हैं कि कैसे इस कोर्स से आप बन सकते हैं कॉस्मिक दुनिया के सुपरस्टार!

Astrophysics Course में करियर

इस विज्ञान में दूरबीन, उपग्रह और गणित का इस्तेमाल होता है. आजकल हबल और जेम्स वेब जैसी दूरबीनें ब्रह्मांड की तस्वीरें भेजती हैं, जिससे वैज्ञानिक नई खोज कर पाते हैं. अगर आप ब्रह्मांड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो एस्ट्रोफिजिक्स सीखना एक बहुत अच्छा कोर्स है. यह न सिर्फ जानकारी देती है, बल्कि आपकी कल्पना को भी नई समझ देता है,जहा सोच की कोई सीमा नहीं होती,और सपनों का आसमान और भी विशाल लगता है.

Astrophysics Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?

एस्ट्रोफिजिक्स मे एडमिशन लाने के लिए छात्रों को 12वीं साइंस से पास होना जरुरी होता हैं और उन्हें फिज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) जैसे विषय मे पास होना होता हैं. इसके साथ ही छात्रों को कम से कम 50% या उससे ज़्यादा होने अंक होना चाहिए.

Entrance Exams

एस्ट्रोफिजिक्स कोर्स मे एडमिशन के लिए कुछ एंट्रेंस एग्जाम नीचे दिए हुए हैं:

  • IISER Aptitude Test (IAT) – Indian Institutes of Science Education and Research Aptitude Test
  • NEST- National Entrance Screening Test
  • JEE Advanced- Joint Entrance Examination Advanced
  • CUET-UG- Common University Entrance Test (Undergraduate)

Astrophysics Top college: यहां से करें कोर्स

क्रम संख्यासंस्थान का नामशहर/स्थान
1भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)बेंगलुरु
2टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR)मुंबई
3भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA)बेंगलुरु
4अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केंद्र (IUCAA)पुणे
5आर्यभट्ट प्रेक्षणीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ARIES)नैनीताल
6रमन अनुसंधान संस्थान (RRI)बेंगलुरु
7राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NISER)भुवनेश्वर
8उस्मानिया विश्वविद्यालयहैदराबाद
9भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL)अहमदाबाद
10हर्ष-चंद्र अनुसंधान संस्थान (HRI)प्रयागराज

Career Option after Astrophysics: इन फील्ड में करियर

एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई के बाद आप शोधकर्ता (Research Scientist), अंतरिक्ष वैज्ञानिक (Space Scientist), डेटा विश्लेषक (Data Analyst), सॉफ्टवेयर और कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग विशेषज्ञ (Software & Computational Modeling), विज्ञान लेखक या जर्नलिस्ट (Science Writer / Journalist), तथा दूरसंचार और एयरोस्पेस इंडस्ट्री (Telecommunication & Aerospace Industry) में काम कर सकते हैं.

एस्ट्रोफिजिसिस्ट की सैलरी अनुभव, जगह और काम के प्रकार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. नए लोगों के लिए यह लगभग 4-6 लाख रुपये सालाना होती है, जबकि अनुभव वाले लोगों के लिए 8-15 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. प्राइवेट सेक्टर में यह इससे भी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट के सिक्रेट रूम में क्या करती हैं एयर होस्टेस, एविएशन कोर्स से पहले जान लें पूरा सच

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola