मेडिकल फील्ड में इन जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा, जानें क्या आपकी जॉब है सेफ

मेडिकल फील्ड सांकेतिक तस्वीर
AI In Medical Field: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से मेडिकल फील्ड में बढ़ रहा है. ऐसे में मेडिकल सेक्टर के भी बहुत से नौकरी को AI प्रभावित कर सकता है.
AI In Medical Field: आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हर सेक्टर का हिस्सा बनता जा रहा है. हेल्थकेयर, एजुकेशन, बैंकिंग से लेकर मीडिया तक, हर जगह AI प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है. कई सारे तो ऐसे जॉब्स हैं जिन पर खतरा मंडरा रहा है. आइए, जानते हैं कि मेडिकल फील्ड (Medical Field) में वो कौन से जॉब्स हैं, जिन पर AI का खतरा मंडरा रहा है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से मेडिकल फील्ड में बढ़ रहा है. AI मुख्य रूप से उन कामों को ऑटोमेट कर सकता है जो रूटीन, डेटा-बेस्ड और एडमिनिस्ट्रेटिव होते हैं. हालांकि, जिस जॉब में आदमी के इमोशन या क्रिटिकल थिकिंग जैसी क्षमता की जरूरत होती है, AI उसे रिप्लेस नहीं कर पाएगा.
AI Can Affect These Medical Field: इन मेडिकल जॉब्स पर पड़ सकता है असर
मेडिकल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट: डॉक्टर की बातों को लिखने का काम अब AI टूल्स तेजी से कर रहे हैं
डेटा एंट्री ऑपरेटर (हेल्थकेयर): मरीजों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स अब ऑटोमेटेड सिस्टम संभाल रहे हैं
रेडियोलॉजी असिस्टेंट: X-ray, MRI जैसी इमेज का शुरुआती विश्लेषण AI कर सकता है
फार्मेसी डिस्पेंसिंग स्टाफ: दवाइयों की पैकिंग और वितरण में ऑटोमेशन बढ़ रहा है
हेल्थकेयर एडमिन स्टाफ: अपॉइंटमेंट, बिलिंग और शेड्यूलिंग जैसे काम AI से हो रहे हैं
AI Cannot Affect These Medical Field: किन जॉब्स पर नहीं होगा ज्यादा असर?
- डॉक्टर और सर्जन
- नर्सिंग स्टाफ
- काउंसलर और थेरेपिस्ट
ऊपर बताए गए जॉब रोल्स में आदमी के दिमाग की जरूरत पड़ती है. इन कामों में इंसान की समझ, इमोशन और सही फैसले लेने की क्षमता जरूरी होती है, जो AI पूरी तरह नहीं कर सकता.
कैसे करें बचाव?
AI मेडिकल फील्ड में बदलाव जरूर ला रहा है, लेकिन यह नौकरियां खत्म करने के बजाय उन्हें बदल रहा है. ऐसे में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी सीखकर खुद को अपस्किल करना होगा, ताकि वे फ्यूचर के साथ कदम से कदम मिला सकें.
इन स्किल्स को सीखें
AI मेडिकल फील्ड में तेजी से बदलाव ला रहा है, इसलिए सिर्फ ट्रेडिशिनल और किताबी ज्ञान से काम नहीं चलने वाला है. आपको टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है. इसके लिए ये स्किल्स सीखना फायदेमंद रहेगा-
- Digital Health Tools: Electronic Health Records (EHR), Hospital Management Software का इस्तेमाल सीखें
- Basic Data Analysis: मरीजों के डेटा को समझना और उसका सही उपयोग करना सीखें.
- AI Tools की समझ: मेडिकल AI सॉफ्टवेयर, डायग्नोस्टिक टूल्स और ऑटोमेशन सिस्टम का उपयोग.
- Telemedicine Skills: ऑनलाइन कंसल्टेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मरीजों से जुड़ने की क्षमता.
- Communication Skills: मरीजों से बेहतर बातचीत और काउंसलिंग. यह AI नहीं कर सकता है.
- Critical Thinking: जटिल केस में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करें.
- Continuous Learning: नए मेडिकल ट्रेंड्स, रिसर्च और टेक्नोलॉजी को लगातार सीखते रहें
यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं पास हैं? इन सरकारी विभाग में मिल सकती है शानदार नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










