सिर्फ 12वीं पास हैं? इन सरकारी विभाग में मिल सकती है शानदार नौकरी

Published by :Smita Dey
Published at :04 May 2026 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Govt Jobs after 12th

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Govt Jobs after 12th: अगर आप 12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. तो जानें SSC और बैंकिंग सेक्टर जैसे कई टॉप वैकेंसी, सैलरी डिटेल्स और सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में.

विज्ञापन

Govt Jobs after 12th: आज के समय में 12वीं पास करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है अब आगे क्या करें. हर कोई जल्दी से नौकरी चाहता है, और अगर सरकारी नौकरी मिल जाए तो बात ही अलग है. अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और सम्मान सब कुछ एक साथ मिलता है. अगर आप भी 12वीं के बाद सरकारी नौकरी (Govt Jobs after 12th) की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं. 

Govt Jobs after 12th: 12वीं के बाद सरकारी नौकरी क्यों चुनें?

सरकारी नौकरी का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. इसका सबसे बड़ा कारण है स्थिरता. प्राइवेट जॉब में जहां जॉब सिक्योरिटी नहीं होती है, वहीं सरकारी नौकरी में लंबे समय तक सेफ्टी रहती है. इसके अलावा समय पर सैलरी, छुट्टियां और पेंशन जैसे फायदे भी मिलते हैं. 

SSC CHSL: केंद्र सरकार में क्लर्क बनने का मौका 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) हर साल CHSL (कंबाइंड हाइयर सेकेंडरी लेवल) की परीक्षा कंडक्ट करती है. 12वीं पास छात्रों के लिए यह सबसे पॉपुलर वैकेंसी है. इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जैसे पोस्ट मिलते हैं. इन पदों में  शुरुआती सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने के आसपास होती है. साथ ही आपको केंद्र सरकार के मंत्रालयों में काम करने का मौका मिलता है, जहां करियर ग्रोथ बहुत अच्छी है.

रेलवे (RRB): ग्रुप सी और एनटीपीसी 

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े एंप्लॉयर में से एक है. 12वीं पास युवाओं के लिए यहां समय-समय पर NTPC के तहत भर्तियां निकलती हैं. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क और ट्रेन क्लर्क पोस्ट शामिल होते हैं. रेलवे में नौकरी के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को फ्री पास और मेडिकल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. 

बैंकिंग सेक्टर: बैंक में क्लर्क की जॉब

भले ही ज्यादातर बैंक नौकरियों के लिए ग्रेजुएशन चाहिए होता है, लेकिन कुछ ग्रामीण बैंकों (RRBs) और को-ऑपरेटिव बैंकों में समय-समय पर ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क के पदों पर 12वीं पास के लिए अवसर मिलते हैं. इसके अलावा, कई प्राइवेट बैंक भी 12वीं के बाद विशेष डिप्लोमा कोर्स कराकर नौकरी देते हैं.

पुलिस विभाग: राज्य सरकार की नौकरी

हर राज्य (जैसे यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान) में समय-समय पर कांस्टेबल की भारी भर्तियां निकलती हैं. इसमें 12वीं पास कैंडिडेट्स की योग्यता मांगी जाती है. अपने ही राज्य में रहकर काम करने का मौका मिलता है. 

Govt Jobs after 12th: तैयारी करने के लिए जरूरी टिप्स 

  • सिलेबस को समझें. 
  • करंट अफेयर्स रोज पढ़ें. 
  • पिछले साल के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें. 
  • मॉक टेस्ट दें. 

यह भी पढ़ें: Science, Commerce या Arts? एक गलत फैसला और करियर खत्म

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola