JEE Advanced के बाद कौन-सी BTech ब्रांच चुनें? जानिए 6 बेस्ट ऑप्शन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 May 2026 3:40 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Best BTech Branch 2026: AI और मशीन लर्निंग तेजी से उभरता हुआ फील्ड है. इसके अलावा बहुत से ब्रांच है,
Best BTech Branch 2026: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब लाखों छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आखिर कौन-सी इंजीनियरिंग ब्रांच चुनी जाए. आज के समय में सिर्फ कॉलेज ही नहीं, बल्कि सही ब्रांच का चयन भी बेहतर करियर और प्लेसमेंट के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. तकनीक और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के बीच कुछ इंजीनियरिंग ब्रांच ऐसी हैं जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)
AI और मशीन लर्निंग तेजी से उभरता हुआ फील्ड है. हेल्थकेयर, फाइनेंस, ऑटोमेशन और टेक्नोलॉजी सेक्टर में AI आधारित सिस्टम का उपयोग बढ़ रहा है. इसी वजह से AI और ML एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. कई संस्थानों में यह सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाली इंजीनियरिंग ब्रांच बन चुकी है.
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आज भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांच मानी जाती है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और टेक स्टार्टअप्स में इस क्षेत्र के छात्रों की भारी मांग रहती है. IITs और टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में CSE को सबसे उच्च प्लेसमेंट पैकेज देने वाली ब्रांचों में गिना जाता है
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
भारत में सेमीकंडक्टर मिशन और 5G टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ ECE की मांग फिर से तेजी से बढ़ी है. इस ब्रांच के छात्र हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों फील्ड में करियर बना सकते हैं. चिप डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में इसके अच्छे ऑप्शन हैं.
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को कोर इंजीनियरिंग की मजबूत ब्रांच माना जाता है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्ट ग्रिड, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में बढ़ते अवसरों के कारण इस फील्ड का फ्यूचर काफी मजबूत माना जा रहा है.
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
यह ब्रांच मैथ्स, प्रोग्रामिंग और डेटा एनालिटिक्स का मिश्रण मानी जाती है. डेटा साइंस, AI और रिसर्च सेक्टर में इसके छात्रों को अच्छे अवसर मिलते हैं. IITs में इसकी कटऑफ भी काफी ऊंची रहती है.
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मैकेनिकल जैसी पारंपरिक शाखाएं आज भी महत्वपूर्ण हैं. ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और सरकारी नौकरियों में इनकी अच्छी भूमिका बनी हुई है.
सिविल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग का ऑप्शन भी अच्छा है. इस फील्ड में आपके लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों के रास्ते खुले मिलेंग. सफलता के लिए अतिरिक्त स्किल्स और स्पेशलाइजेशन की जरूरत बढ़ रही है.
देखें सभी ब्रांच की कटऑफ
| ब्रांच | अनुमानित क्लोजिंग रैंक (General Category) |
|---|---|
| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML) | 100 -1,500 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | 60 – 1,200 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 500 – 3,000 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) | 800 – 4,000 |
| मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 300 – 2,500 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1,500 – 7,000 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 4,000 – 12,000 |
ब्रांच चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
ब्रांच चुनते वक्त केवल प्लेसमेंट पैकेज देखकर ब्रांच नहीं चुननी चाहिए. छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता, भविष्य की इंडस्ट्री डिमांड और कॉलेज की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए. सही ब्रांच और मजबूत स्किल्स का संयोजन ही लंबे समय में बेहतर करियर बनाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें- BTech CSE को टक्कर दे रही Robotics Engineering, जानिए क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










