BPSC Success Story: मां करती थी आंगनवाड़ी में काम, बेटा बन गया बीपीएससी टॉपर

BPSC Success Story
BPSC Success Story: मां करती थी आंगनवाड़ी में काम, किराए के घर में बीता जीवन. जानें 69वीं बीपीएससी टॉपर उज्ज्वल के संघर्ष की कहानी.
BPSC Success Story: कल 26 नवंबर को बीते शाम 69वीं बीपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसमें बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर के रहने वाले उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया. उज्ज्वल की सफलता की कहानी कुछ यूं है जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएगी. उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा, यहां तक कि उनके रिश्तेदारों को भी उनके काबिलियत पर भरोसा नहीं था लेकिन उज्ज्वल ने अपनी मेहनत से वो कर दिखाया जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.
मां हैं आंगनवाड़ी में सहायिका
उज्ज्वल सीतामढ़ी के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं, उनके पिता एक शिक्षक हैं और मां आंगनवाड़ी सेविका हैं. उज्ज्वल के परिवार की आर्थिक स्थिति कभी भी बहुत अच्छी नहीं रही जिस वजह से वह बीपीएससी की कोचिंग भी नहीं ले पाए थे. उज्ज्वल को अपने रिश्तेदारों से भी समर्थन नहीं मिला, जब वे 10वीं में थे तब रिश्तेदार उन्हें तैयारी छोड़ने की सलाह देते थे क्योंकि उनका कहना था कि उज्ज्वल से कभी इतनी पढ़ाई नहीं हो पाएगी, लेकिन उज्ज्वल ने उनकी बातों पर ध्यान न देते हुए अपनी तैयारी जारी रखी और वे 69वीं बीपीएससी परीक्षा के टॉपर बन गए.
तैयारी के लिए छोड़ी नौकरी
उज्ज्वल ने इंजीनियरिंग की थी जिसके बाद उन्हें एक निजी कंपनी में नौकरी मिली थी लेकिन अपनी तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी, जिसके बाद उन्हें अपने रिश्तेदारों के काफी तानें भी सुनने पड़े लेकिन उज्ज्वल के माता पिता और भाई बहनों को उनपर पूरा भरोसा था. उज्ज्वल ने लगातार पूरे मन से पढ़ाई की और बीपीएससी की परीक्षा को न केवल पास किया बल्कि टॉप भी किया. उज्ज्वल के साथ दिल्ली में तैयारी के दौरान जो उनके रूममेट थे उन्हें भी बीपीएससी में 20वीं रैंक मिली है.
ऐसी और प्रेरणादायी कहानियों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




