BPSC 70th Exam: बीपीएससी पीटी परीक्षा का 34 जिलों में होगा आयोजन, आयोग ने दिए ये खास निर्देश

Bpsc 70Th Exam
70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर बिहार में जोरों से चल तैयारी, कुल 34 जिलों में होगी परीक्षा, साथ ही आयोग ने परीक्षा को लेकर सभी डीएम को दिए ये खास दिशानिर्देश.
BPSC 70th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग यानि बीपीएससी जल्द ही अपने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा एग्जाम का आयोजन करने जा रहा है. बता दें, कि बीपीएससी की पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को होनी है और इसका आयोजन बिहार के 34 जिलों में किया जाएगा. बता दें, कि इस साल बीपीएससी में 2027 पदों पर भर्ती निकाली गई है और उम्मीद है कि पदों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं.
कितने अभ्यर्थी होंगे 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शामिल?
बता दें, कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए अब तक 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है और उम्मीद लगाई जा रही है कि कुल 7 से 8 लाख लोग इस बार परीक्षा के लिए पंजीकरण कराएंगे, इसलिए आयोग भी इसी आंकड़े के अनुसार परीक्षा को आयोजित कराने की तैयारी में लगा हुआ है.
आयोग ने परीक्षा को लेकर दिए खास निर्देश
बीपीएससी ने सभी डीएम को यह निर्देश दिया है कि वह बेहतर से बेहतर परीक्षा केंद्रों का चुनाव करें, विशेष तौर पर उन्हें ऐसे स्कूल और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने को कहा है जिनकी स्थिति काफी अच्छी हो, साथ ही बता दें कि सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगाए जाएंगे, और परीक्षा शुरू होने के ठीक एक घंटे पहले छात्रों के लिए प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा.
Also Read: Bihar Success Story: भोजपुर की बहू ने क्लियर की UPSC की परीक्षा, पति पहले से हैं IAS Officer
Also Read: Allahabad High Court Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 3306 पदों पर वैकेंसी, जल्द कर लें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










