अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, हर साल 30000 स्काॅलरशिप पाने के लिए फटाफट कर दें अप्लाई, देखें Details

Azim Premji Scholarship 2025 के लिए स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Azim Premji Scholarship 2025: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 उन लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं. इस योजना के तहत हर साल चयनित छात्राओं को 30,000 की सहायता मिलेगी. यह स्कॉलरशिप 18 राज्यों की सरकारी स्कूल से पढ़ी हुई छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
Azim Premji Scholarship 2025: शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने और खासकर बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने Azim Premji Scholarship 2025 की घोषणा की है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य 18 राज्यों की 2.5 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है. यहां आप Azim Premji Scholarship 2025 के बारे में डिटेल जानें.
Azim Premji Scholarship 2025: आवेदन प्रक्रिया और तिथि
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के Round 2 के लिए आवेदन 10 जनवरी 2025 से शुरू होंगे. इसका आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर उपलब्ध रहेगा. इससे पहले Round 1 आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 को समाप्त हुई थी.
Azim Premji Scholarship 2025: स्कॉलरशिप की राशि
चयनित छात्राओं को हर साल 30,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी. यह राशि पूरे कोर्स की अवधि तक मिलेगी, बशर्ते कि छात्रा बिना रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रखे. राशि का भुगतान साल में दो किस्तों (15,000-15,000) में किया जाएगा.
Azim Premji Scholarship 2025: योग्यता
इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो कक्षा 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से पास कर चुकी हों. यह स्काॅलरशिप अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के स्टूडेंट्स के लिए है. 2025-26 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या चुने हुए निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में पहले वर्ष की स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया हो.
Azim Premji Scholarship 2025: करना होगा ये काम
यह स्कॉलरशिप पूरे कोर्स की अवधि तक जारी रहेगी. लेकिन हर साल छात्राओं को नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवेदन करना होगा और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी होगी.
इसे भी पढ़ें- Speech on Gandhi Jayanti in Hindi: गांधी जयंती पर भाषण ऐसे दें, ‘बापू’ के सम्मान में नम हो जाएंगी आंखें
यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी पर 10 लाइन, बापू की जयंती से पहले जरूर पढ़ लें | 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




