ANM Exam 2004: एएनएम प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन और कोचिंग, अप्लाई करने की ये है लास्ट डेट
एएनएम प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन और कोचिंग
ANM Exam 2004: प्रेझा (Prejha) फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को एएनएम प्रवेश परीक्षा (ANM Exam 2004) प्रवेश परीक्षा में रजिस्ट्रेशन शुल्क और परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है.
ANM Exam 2004: जेसीईसीईबी (JCECEB) की ओर से आयोजित एएनएम प्रवेश परीक्षा में बैठने को इच्छुक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग से आने वाली 12वीं पास छात्राओं को एएनएम प्रवेश परीक्षा (ANM Exam 2004) में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं परीक्षा की तैयारी के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
Gautam Adani को जिस कॉलेज ने नहीं दिया था दाखिला, उसी ने दिया छात्रों को पढ़ाने का न्योता
Prejha फाउंडेशन की ओर निशुल्क रजिस्ट्रेशन और कोचिंग
कारण यह है कि प्रेझा (Prejha) फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को नर्सिंग कौशल कॉलेज चान्हो, मसमानो में जेसीईसीईबी (JCECEB) ,एएनएम प्रवेश परीक्षा (ANM Exam 2004) प्रवेश परीक्षा में रजिस्ट्रेशन शुल्क और परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के डायरेक्टर कर्नल डॉक्टर आर चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के विशेष अनुरोध से हमने यह कदम उठाया है. हम न सिर्फ रजिस्ट्रेशन शुल्क अपनी तरफ से देंगे बल्कि 15 दिन तक आवासीय व्यवस्था के साथ विशेष कोचिंग की भी व्यवस्था करेंगे. अभी तक 215 छात्राओं ने इसका लाभ उठा लिया है.
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है ?
ध्यान रहे की रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 14 सितंबर है और परीक्षा की तिथि 29 सितंबर है. छात्राएं अपने साथ 10वीं और 12वीं की प्रवेश पत्र मार्कशीट और आधार कार्ड लेकर नर्सिंग कॉलेज चान्हो पहुंचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










