JPSC Success Story: गर्लफ्रेंड के साथ ने बना दिया अफसर, अमन कुमार ने JPSC में हासिल की 22वीं रैंक

JPSC Success Story Aman Kumar Rank 22
JPSC Success Story: हजारीबाग के अमन कुमार ने JPSC में 22वीं रैंक हासिल की. वे कहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड ने हमेशा उन्हें मोटिवेट किया और यही उनका सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम रही. अमन की यह कहानी बताती है कि प्यार अगर सही हो, तो मंजिल आसान हो जाती है.
JPSC Success Story: सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा में सफल होने के पीछे मेहनत, अनुशासन और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम जरूरी होता है. अमन कुमार की सफलता में यह सपोर्ट सिस्टम बना उनका प्यार. JPSC 2023 की भर्ती परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने वाले अमन मानते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड ने हर मोड़ पर उन्हें प्रेरित किया, उन्हें खुद पर विश्वास दिलाया और कभी हार मानने नहीं दिया.
बचपन से था अफसर बनने का सपना
अमन को 9वीं-10वीं कक्षा से ही सिविल सर्विस में जाने की इच्छा थी. बड़े भाई संसद में अधिकारी हैं, जिनसे उन्हें दिशा और हौसला दोनों मिला. उन्होंने बड़ी मम्मी-बड़े पापा के पास रहकर पढ़ाई की और हर दिन खुद को बेहतर बनाने पर फोकस किया.
गर्लफ्रेंड ने हर दिन मोटिवेट किया, कभी टूटने नहीं दिया
अमन कहते हैं, “लोग सोचते हैं कि रिलेशनशिप पढ़ाई में रुकावट है, लेकिन मेरे लिए ये सबसे बड़ा सहारा रहा.” जब भी वे हताश होते या कमजोर महसूस करते, उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें शब्दों और विश्वास से वापस खड़ा कर देती थीं.
उनका मानना है कि सच्चा रिश्ता कभी ध्यान भटकाता नहीं, बल्कि मंजिल तक पहुंचने में ताकत देता है.
परिवार में जश्न का माहौल
अमन की इस सफलता से पूरा परिवार खुश है. भाई, बड़ों और गर्लफ्रेंड, सभी ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई, लेकिन अमन खुद मानते हैं कि मन का साथ सबसे खास था.
युवाओं के लिए संदेश
अमन एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अगर साथ देने वाला कोई हो जो हर दिन तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की याद दिलाए, तो रास्ता आसान हो जाता है.”
यह भी पढ़ें: JPSC Result: सरकारी स्कूल से पढ़ाई, मां ने की मजदूरी, पहले ही प्रयास में गरीब के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा
यह भी पढ़ें: JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




