ePaper

Air Crash Analysis: कौन-से देश हैं सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाओं के शिकार? जानिए रिपोर्ट में भारत की स्थिति

Updated at : 16 Jun 2025 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Air Crash Analysis

Air Crash Analysis

Air Crash Analysis: जानें दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जहां सबसे ज्यादा विमान हादसे दर्ज किए गए हैं, और चौंकाने वाली बात ये है कि भारत भी इस लिस्ट में शामिल है. हालिया हवाई दुर्घटनाओं के बाद सामने आई रिपोर्ट ने एयर ट्रैवल की सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन

Air Crash Analysis: हाल ही में देश में हुई दो बड़ी हवाई दुर्घटनाओं—अहमदाबाद में प्लेन क्रैश और केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे—ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इन हादसों के बाद यह सवाल गहराने लगा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा विमान हादसे किन देशों में होते हैं और क्या भारत भी इस सूची में शामिल है?

अमेरिका में सबसे ज्यादा हादसे

Statista की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1945 से 2022 तक के आंकड़ों में अमेरिका विमान हादसों के मामले में पहले स्थान पर है. इन 77 वर्षों में वहां कुल 864 हादसे दर्ज किए गए, यानी हर साल औसतन 11 से 12 हादसे. हालांकि अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त भी है, जिससे यह संख्या आंशिक रूप से समझी जा सकती है.

रूस, कनाडा और ब्राजील भी टॉप में

इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस 539 हादसों के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद कनाडा (191), ब्राजील (190) और कोलंबिया (184) का स्थान आता है. इन देशों में मौसम, तकनीकी संसाधन और भौगोलिक स्थिति जैसे कारक हादसों को प्रभावित करते हैं.

भारत की स्थिति क्या है?

भारत इस सूची में दसवें स्थान पर आता है. 1945 से 2022 के बीच भारत में कुल 95 विमान हादसे दर्ज किए गए हैं. भारत के ठीक बाद चीन (76 हादसे) का नंबर आता है. इन आंकड़ों से साफ है कि भारत में हादसों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है, लेकिन चिंता की पूरी तरह अनदेखी नहीं की जा सकती.

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola