AFCAT 2025 Application: एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1.77 लाख की सैलरी, 1 करोड़ का बीमा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jun 2025 6:19 PM
AFCAT 2025 Application
AFCAT 2025 Application: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 2025 (Air Force Common Admission Test) के तहत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. इस परीक्षा के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारी चुने जाएंगे. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा.
AFCAT 2025 Application: अगर आप भी एयरफोर्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 2025 (Air Force Common Admission Test) के तहत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाना होगा. इस परीक्षा के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारी चुने जाएंगे.
AFCAT 2025 Application: ऐसे करें आवेदन
- AFCAT 2025 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Indian Airforce Recruitment AFCAT 02/2025/ NCC Special Entry के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Apply online पर जाना होगा.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
AFCAT 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
एप्लीकेशन फीस
AFCAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 28 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 550 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
AFCAT Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (Maths और Physics 12वीं में अनिवार्य) होना चाहिए. टेक्निकल शाखा के लिए BE BTech जरूरी है. फ्लाइंग ब्रांच में उम्र 20 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए. 1 जुलाई 2026 को आयु की गणना की जाएगी.
सैलरी और बीमा
AFCAT के जरिए चयनित अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद करीब 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे, मिलिट्री सर्विस पे, डियरनेस अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल होंगे. वायुसेना में चयनित उम्मीदवारों को 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा. इसके अलावा एयरफोर्स की सुविधाएं जैसे कि कैंटीन, मेडिकल, सरकारी आवास आदि भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: आईएएस टॉपर की शादी BPSC टॉपर से, दोनों की डिग्रियां जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










