Rajasthan PTET Result 2025: जारी होने वाला है राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट, BEd में एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 1:45 PM
UP DElEd Result 2025 OUT
Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म होगा. राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की तरफ से 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीएड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की घोषणा राजस्थान पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट- ptetvmoukota2025.in पर होगी.
Rajasthan PTET Result 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से आयोजित इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कुछ ही दिनों में की जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए थी जो 2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में दाखिला (Rajasthan BEd Admission 2025) लेना चाहते हैं. राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
Rajasthan BEd Admission: बीएड एडमिशन के लिए परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी (Pre-Teacher Education Test) परीक्षा हर साल राज्य में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. इस साल परीक्षा दो कोर्स के लिए थी – एक है 2 वर्षीय बीएड और दूसरा 4 वर्षीय बीए बीएड या बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स. इन दोनों कोर्स के लिए एक ही रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
Rajasthan PTET Result 2025 ऐसे करें चेक
परीक्षा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर की जाएगी. छात्र अपने रोल नंबर या नाम व जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण थोड़ी देर हो सकती है, ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं.
- अब “PTET 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रिजल्ट जारी होने के बाद पास होने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. काउंसलिंग के दौरान कॉलेज का चयन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
राजस्थान पीटीईटी 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा. अगर आपने भी यह परीक्षा दी है, तो अपने रिजल्ट का इंतजार जरूर करें और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: पिछड़ गया कंप्यूटर साइंस, IIIT में BTech के इस ब्रांच में 1.45 करोड़ का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










