Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान प्री डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट कल, इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Jun 2025 10:20 PM

विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre DElEd

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान में प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. राज्य के विभिन्न संस्थानों से डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है. काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून तक लिए गए हैं. अब वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से कल यानी 26 जून को पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी.

विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान में डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2025 के बाद की काउंसिलिंग प्रक्रिया (Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2025) जोरों पर है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए अब सीट अलॉटमेंट का इंतजार खत्म होने वाला है.

Rajasthan BSTC Pre DElEd काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे आने के बाद काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 जून तक पूरी कर ली गई है. हजारों उम्मीदवारों ने तय समय सीमा में पंजीकरण कर अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन किया. रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स अपलोड करने और विकल्प भरने का मौका दिया गया था. इस प्रक्रिया के बाद अब कॉलेज अलॉटमेंट की तैयारी पूरी हो चुकी है और पहला चरण समाप्त होने के करीब है.

Rajasthan BSTC Pre DElEd की पहली लिस्ट

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा 26 जून को पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. इस लिस्ट के माध्यम से यह तय होगा कि किस अभ्यर्थी को कौन सा कॉलेज आवंटित किया गया है. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें तय तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसमें दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करना और रिपोर्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं. यदि किसी अभ्यर्थी को पहले चरण में सीट नहीं मिलती है तो वे अगले चरण में शामिल हो सकते हैं.

Rajasthan Pre DElEd Counselling Document: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

  • 10वीं और 12वीं की मूल अंकतालिका (सॉफ्ट कॉपी)
  • अभ्यर्थी का नया पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST/OBC/MBC/EWS में से कोई लागू हो तो)
  • मूल निवास या विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र
  • यदि लागू हो तो कोई सब-कैटेगरी प्रमाण पत्र, जैसे:- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिला, दिव्यांग, रक्षाकर्मी, पूर्व सैनिक आदि

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें. अलॉटमेंट लिस्ट जारी होते ही साइट पर लॉग इन कर अपनी स्थिति जांचें और समय पर आवश्यक कार्रवाई करें. देर या गलती होने पर सीट खोने का खतरा हो सकता है. साथ ही, आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

First Indian Astronaut: जब इंदिरा गांधी ने पूछा भारत कैसा दिखता है… तो राकेश शर्मा ने दिया ये ऐतिहासिक जवाब

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola