Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Merit List OUT: राजस्थान प्री डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 9:54 PM

विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Merit List OUT

Rajasthan BSTC Pre DElEd Merit List OUT: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी हो गई है. सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाना होगा. जिन विद्यार्थियों ने बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था वह अभ्यार्थी काफी दिनों से बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Merit List OUT: राजस्थान में बीएसटीसी (Pre DElEd) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. 26 जून 2025 को BSTC की कॉलेज अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, अब अपना रिजल्ट और कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल है क्योंकि अब उन्हें यह पता चल जाएगा कि उन्हें कौन सा कॉलेज मिला है.

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Merit List ऐसे करें चेक

  • BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर लॉगिन करें.
  • लॉगि करने के बाद उम्मीदवार अपनी डिटेल्स डालें.
  • मेरिट लिस्ट और अलॉटेड कॉलेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • जिन छात्रों को किसी कॉलेज में सीट अलॉट हुई है, उन्हें तय समयसीमा के भीतर रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Seat Allotment List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Rajasthan Pre DElEd कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट

बीएसटीसी काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था, इसलिए मेरिट और रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया गया है.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह समय रहते अपने अलॉटेड कॉलेज को एक्सेप्ट करें और अगले चरण की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू करें. अगर कोई छात्र अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपग्रेडेशन का विकल्प भी चुन सकता है.

कॉलेज अलॉटमेंट के बाद की प्रक्रिया

कॉलेज अलॉटमेंट के बाद छात्रों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, फीस जमा करने और कॉलेज में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होता है. जिन छात्रों को सीट नहीं मिली है, उनके लिए अगला राउंड या अपग्रेडेशन का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है. जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दी गई है वह अभ्यर्थी 13555 रुपये जमा करके रिजर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Success Story: पति बने IAS, पत्नी डेंटिस्ट से बनीं IPS, अब बिहार के इन जिलों की कमान संभाल रहे हैं दोनों

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola