Job Placement 2025: सिर्फ IIT नहीं, यूपी के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट, 200 छात्रों को मिली जॉब
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 12:45 PM
Job Placement 2025 IIIT Lucknow
Job Placement 2025: कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम IITs का आता है. हालांकि, यूपी में एक कॉलेज ऐसा है जिसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज में कई छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. जहां के प्लेसमेंट सेशन में 200 से ज्यादा छात्रों को जॉब मिली है.
Job Placement 2025: जब भी कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट की बात होती है तो सबसे पहले नाम IITs का आता है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश का एक संस्थान ऐसा बनकर उभरा है जिसने अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड से कई IITs को पीछे छोड़ दिया है. यह संस्थान है IIIT लखनऊ (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ). यहां के छात्रों को न सिर्फ बड़ी कंपनियों में जॉब ऑफर मिले हैं बल्कि कुछ छात्रों को तो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज भी मिला है.
Job Placement in IIIT Lucknow: 200 से ज्यादा छात्रों को नौकरी
IIIT लखनऊ में हाल ही में खत्म हुए प्लेसमेंट सीजन में 200 से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिली है. प्लेसमेंट में टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी फील्ड्स की बड़ी कंपनियों ने भाग लिया.
इस कॉलेज में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ऐप्पल और कई स्टार्टअप्स भी शामिल हैं. सबसे खास बात यह रही कि कुछ छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का सालाना पैकेज ऑफर किया गया जो कि किसी भी कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है.
IIIT Lucknow Placement 2025 यहां चेक करें.
इंटरनेशनल ऑफर
IIIT लखनऊ का यह प्लेसमेंट रिकॉर्ड इतना मजबूत रहा कि इसने कई पुराने IITs को भी पीछे छोड़ दिया. जहां कई आईआईटी संस्थानों में औसतन कम पैकेज मिलते हैं, वहीं IIIT लखनऊ के छात्रों को हाई पैकेज और इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं. इसका कारण है संस्थान की इंडस्ट्री के साथ मजबूत साझेदारी, स्किल-आधारित शिक्षा और छात्रों की मेहनत.
IIIT लखनऊ की यह सफलता देशभर के छात्रों के लिए एक प्रेरणा है कि सफलता सिर्फ पुराने और नामी कॉलेजों तक सीमित नहीं है. अगर संस्थान अच्छा है, सिलेबस इंडस्ट्री फ्रेंडली है और छात्र मेहनत करते हैं तो बड़ी कंपनियां अपने आप उन्हें ढूंढ लेती हैं.
हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.4 करोड़ का
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Lucknow) के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां के कई छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.45 करोड़ का देखा गया है. वहीं, पिछले साल यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.56 करोड़ का था.
Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?
पिछड़ गया कंप्यूटर साइंस, IIIT में BTech के इस ब्रांच में 1.45 करोड़ का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










