ePaper

JNV Registration: जवाहर नवोदय विद्यालय में Admission पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 23 Oct 2025 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
JNV Registration Last Date

JNV रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

JNV Registration Last Date: आज जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. वहीं आज अप्लाई करने का आखिरी मौका है. ऐसे छात्र जो JNV में एडमिशन (JNV Admission) लेना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई करें.

विज्ञापन

JNV Registration Last Date: अगर जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन (JNV Admission) लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVs के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाई थी, जिसके अनुसार आज आपके लिए आखिरी चांस है. इससे पहले लास्ट डेट 21 अक्टूबर थी. वहीं फॉर्म में करेक्शन करने के लिए छात्रों के पास 26 अक्टूबर तक का समय है. 

JNV Registration Steps: कैसे करें आवेदन? 

  • NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं. 
  • होम पेज पर JNVST 2026 for Class 9 and Class 11 लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, इस पर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फॉर्म भरें. 
  • शुल्क का भुगतान करें. 
  • सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

JNV Exam: कब होगी परीक्षा? 

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसका आयोजन 7 फरवरी 20267 को किया जाएगा. हर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय और/या NVS द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा होगी. ऐसे में आपको परीक्षा देने के लिए अपने बच्चों को जिले के बाहर नहीं ले जाना होगा. 

JNV School: 27 राज्यों में है स्कूल

भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 653 जवाहर नवोदय विद्यालय है. केवल तमिलनाडु में ये स्कूल नहीं है. JNV के सभी स्कूल अपनी हाई क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों का एडमिशन JNV में हो तो इसके लिए जल्द से जल्द अप्लाई करें. 

यह भी पढ़ें- बस एक शब्द बनाता है LKG और UKG की फुल फॉर्म को अलग, नहीं जानते होंगे आप 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola