JEE Advanced रिजल्ट जल्द, तब तक जान लें IIT कानपुर के टॉप कोर्सेज 

Updated:
विज्ञापन
IIT Kanpur Courses BTech

IIT कानपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Kanpur Courses:IIT Kanpur में BTech कोर्स में एडमिशन पाना हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन यहां एडमिशन केवल नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही मिलता है. छात्रों का 12वीं में PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से पढ़ाई करना जरूरी है.

विज्ञापन

IIT Kanpur Courses: अगर आपने भी जेईई एडवांस की परीक्षा दी है और रिजल्ट के इंतजार के बीच आप कॉलेज की तलाश में हैं तो IIT Kanpur को चुनें. IIT कानपुर सबसे पुराने और फेमस IITs में से एक हैं. यहां की पढ़ाई काफी अच्छी है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस संस्थान को इंजीनियरिंग कैटेगरी में चौथा स्थान मिला है. आइए, जानते हैं यहां कौन-कौन से कोर्स हैं और किस आधार पर एडमिशन मिलता है.

IIT कानपुर भारत के सबसे पुराने और फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट है. इसकी स्थापना 1959 में हुई थी. यहां रिसर्च पर काफी जोर दिया जाता है. साथ ही इनोवेशन पर भी फोकस किया जाता है.

IIT Kanpur कौन-कौन से कोर्स ऑफर करता है?

IIT कानपुर में ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी तक के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसके अलावा मैनेजमेंट और साइंस बैकग्राउंड से नॉर्मल ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं.

बीटेक कोर्स

एयोरस्पेस इंजीनियरिंग
बायोलॉजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग
केमिकल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
मैटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मैनेजमेंट साइंस
डिजाइन
स्पेस एंड साइंस इंजीनियरिंग

IIT Kanpur
Iit कानपुर की कोर्स डिटेल (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

बैचलर कोर्स

केमिस्ट्री
अर्थ साइंस
फिजिक्स
मैथ्स एंड स्टैटिक्स
इकोनॉमिक्स
ह्यूमैनिटीज

IIT Kanpur Cut Off: आईआईटी कानपुर का कटऑफ

ब्रांच (Branch)जनरल (General)ईडब्ल्यूएस (EWS)ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)एससी (SC)एसटी (ST)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)240 – 26040 – 60120 – 14570 – 10540 – 65
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)1,000 – 1,500180 – 250500 – 750250 – 400150 – 250
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)1,800 – 2,800400 – 550900 – 1,300450 – 650250 – 350
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग3,000 – 3,700600 – 7501,400 – 1,800750 – 1,000400 – 500
केमिकल इंजीनियरिंग3,500 – 4,200700 – 9001,600 – 2,100900 – 1,200400 – 600
सिविल इंजीनियरिंग4,000 – 4,800800 – 1,0001,800 – 2,4001,100 – 1,400500 – 700

IIT Kanpur Admission Process: कैसे मिलता है एडमिशन?

IIT Kanpur में BTech कोर्स में एडमिशन पाना हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन यहां एडमिशन केवल नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही मिलता है. छात्रों का 12वीं में PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से पढ़ाई करना जरूरी है.

एडमिशन पाने के लिए सबसे पहले छात्रों को JEE Main परीक्षा क्वालिफाई करनी होती है, जिसके बाद वे JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं. IIT कानपुर में सीट अलॉटमेंट पूरी तरह JEE Advanced रैंक के आधार पर किया जाता है. परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग आयोजित करता है, जहां छात्रों की रैंक और पसंद के अनुसार सीटें आवंटित की जाती हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced रिजल्ट से पहले जान लें IIT Bombay के टॉप Courses

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola