DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने BA और BBA LLB के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट की जारी, यहां करें चेक

Updated:
विज्ञापन
Delhi University UG Admissions 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की फाइल फोटो (Delhi University UG Admissions 2025)

DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025 के लिए बीए और बीबीए एलएलबी कोर्सेज की पहली CLAT कट-ऑफ लिस्ट जारी की. उम्मीदवार 16-20 जुलाई तक सीट एक्सेप्टेंस और फीस भुगतान प्रक्रिया पूरी करें. कट-ऑफ स्कोर और डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी जानें.

विज्ञापन

DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शुरू किए गए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम—बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स)—में दाखिले के लिए पहली CLAT कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. ये कट-ऑफ 16 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-अंडरग्रेजुएट (CSAS-UG) पोर्टल के माध्यम से जारी की गई.

इस कट-ऑफ लिस्ट में जनरल कैटेगरी के लिए बीए एलएलबी की कट-ऑफ 88.50 और बीबीए एलएलबी की 87 स्कोर रही. वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी वर्गों के लिए अलग-अलग स्कोर तय किए गए हैं. सभी कैटेगरी वाइज कट-ऑफ स्कोर डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर देखे जा सकते हैं.

जरूरी तारीखें

राउंड 1:

  • सीट अलॉटमेंट: 16 जुलाई
  • सीट एक्सेप्टेंस: 16 से 18 जुलाई
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 16 से 19 जुलाई
  • फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 20 जुलाई (4:59 PM तक)

राउंड 2 और 3 के लिए तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं. राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को और राउंड 3 की 27 जुलाई को जारी की जाएगी.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • CLAT 2025 का एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड
  • रिजर्वेशन कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • वैध फोटो आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सीट स्वीकार कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola