ePaper

सत्यवती कॉलेज में कितने CUET स्कोर पर एडमिशन? BA-Bsc वालों के लिए ऐसी है CUTOFF

Updated at : 20 Jul 2025 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
DU Admission 2025 in Hindi

DU Admission 2025 in Hindi

DU Admission 2025: DU के सत्यवती कॉलेज में CUET UG स्कोर के आधार पर एडमिशन शुरू हो चुके हैं. BA और BSc कोर्सेस के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी गई है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रैंक और स्कोर के अनुसार सीट कन्फर्म करने के लिए जल्द प्रोसेस पूरा करें.

विज्ञापन

DU Admission 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के Satyawati College में CUET UG 2025 के बाद BA व BSc कोर्सेस में एडमिशन के लिए कटऑफ जानना जरूरी है. इससे आपको पता चलेगा कि आपके CUET स्कोर से कौन-कौन से ब्रांच में सीट मिलने की संभावना है. अगर आप भी इस काॅलेजम में एडमिशन लेने के लिए सोच रहे हैं तो कुछ अनुमानित आंकड़े दिए गए हैं जो आपके लिए मददगार साबित होंगे. आप यहां DU Admission 2025 in Hindi की डिटेल देखें.

सत्यवती कॉलेज CUET कटऑफ- Expected First Cutoff (2025)

DU Admission 2025 के लिए बता दें कि DU के पहले राउंड की कटऑफ जारी हो रही है. बीते वर्षों के डेटा से अनुमान लगाया है कि इस बार टॉप कोर्सेज में कटऑफ लगभग 95–98 प्रतिशताइल तक जा सकती है. यानी लगभग 680–755 मार्क्स तक स्कोर करने वालों को सीट मिल सकती है.

अनुमानित कोर्स वाइज कटऑफ (जनरल कैटेगरी):

  • BA (Hons) Economics: 700–750
  • BA (Hons) Political Science: 690–740
  • BA (Hons) English: 680–730
  • BA (Hons) History: 670–720
  • BSc (Hons) Mathematics: 670–720
  • BCom & BCom (Hons): 680–730.

यह भी पढ़ें- BHU UG Admission 2025: 3 दिन में 50000 से अधिक रजिस्ट्रेशन, क्या 300-400 CUET UG स्कोर से मिल रहा एडमिशन?

DU Admission 2025: आप किस स्कोर से उम्मीद रख सकते हैं?

  • BA/BSc Hons: 670–750 मार्क्स से General Category के छात्रों को अच्छे विकल्प मिल सकते हैं.
  • OBC/SC/ST/EWS के लिए कटऑफ थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन फिर भी टॉप कोर्स के लिए यह रेंज लगभग वैसी ही होती है.

DU Admission 2025: CSAS पोर्टल

  • DU का CSAS पोर्टल उपयोग करता है, जहां आपको अपनी CUET स्कोर की डिटेल दर्ज करनी होगी.
  • कटऑफ आउट होने के बाद, पहले राउंड में जल्दी सीट एक्सेप्ट करें, क्योंकि टॉप सीट जल्द ही भर जाती हैं.
  • अगले राउंड्स में खाली सीटों का फायदा उठाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- CUET DU First Cut Off 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कटऑफ लिस्ट जारी, Seat बचाने के लिए करें ये काम

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola