NIRF रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल करने वाली इस यूनिवर्सिटी की है खूब डिमांड, देखें टॉप 5 कॉलेज
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Sep 2025 2:03 PM
कॉलेज छात्रा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Delhi University Top Colleges: दिल्ली विश्वविद्यालय ने NIRF रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल किया. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज और कोर्स छात्रों के बीच काफी डिमांड में हैं. आइए जानते हैं कि इस साल कौन से 5 कॉलेज के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए और कौन सा कोर्स टॉप पर रहा.
Delhi University Top Colleges: शिक्षा मंत्रालय की ओर से हाल ही में भारत के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking 2025) जारी की गई. दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बार यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में 5वीं रैंक हासिल की है. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का मन बना रहे हैं तो आइए जानते हैं कि डीयू में कौन सा कोर्स सबसे ज्यादा डिमांड में है और सबसे ज्यादा छात्र किस कोर्स के लिए अप्लाई करते हैं.
Delhi University: किन विषयों के लिए कितने आवेदन?
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल सबसे ज्यादा एप्लीकेशन बीकॉम (ऑनर्स) के लिए आए हैं, जिसमें 48,336 छात्रों ने अप्लाई किया है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के लिए 15,295. तीसरे नंबर पर BSc (ऑनर्स), जूलॉजी के लिए 12,722, चौथे नंबर पर BTech (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स और ह्यूमैनिटीज के लिए 10,584 और पांचवें नंबर पर बीकॉम के लिए 8,939 छात्रों ने अप्लाई किया है.
इसके अलावा टॉप बीए कोर्स में बीए (हिस्ट्री + पॉलिटिकल साइंस) के लिए 7,60,233, बीए (इकोनॉमिक्स + पॉलिटिकल साइंस) के लिए 3,88,407, बीए (इंग्लिश +इकोनॉमिक्स) के लिए 3,49,367 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है. इस साल डीयू में आए आवेदनों में 58.89 फीसदी आवेदन ह्यूमैनिटीज से जुड़े कोर्स के लिए हैं जबकि 20.89 फीसदी आवेदन कॉमर्स से जुड़े कोर्स के हैं. इसके अलावा 20.22 फीसदी स्टूडेंट्स ने साइंस से जुड़े कोर्स के लिए अप्लाई किया है.
Delhi University Top Colleges: किन कॉलेजों की है सबसे ज्यादा डिमांड?
- श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स- करीब 38,795 आवेदन
- हिंदू कॉलेज- करीब 31,901 आवेदन
- हंसराज कॉलेज- करीब 15,902 आवेदन
- स्टीफंस कॉलेज- करीब 12,413 आवेदन
- मिरांडा कॉलेज- करीब 11,403 आवेदन
यह भी पढ़ें- फीकी पड़ रही है Vocational Course की चमक, 70 से घटकर रह गए सिर्फ 23 कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










