CUET UG 2025: कर रहे हैं सीयूईटी परीक्षा की तैयारी, यहां देखें सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jul 2025 11:50 AM

विज्ञापन

सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरिंग विषय प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट- फ्रीपिक)

CUET UG 2025: एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस बार अनन्या जैन ने टॉप किया है. वहीं एनटीए ने स्कोरकार्ड और सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय का डाटा भी जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो अगले साल CUET परीक्षा देने वाले हैं, वे सर्वश्रेष्ठ स्कोरिंग विषय की लिस्ट देख लें.

विज्ञापन

CUET UG 2025: देशभर के 46 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 300 से अधिक यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए NTA की ओर से आयोजित परीक्षा CUET UG का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसी के साथ एनटीए ने 20 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. वहीं एनटीए ने कुछ खास आंकड़ें साझा किए हैं, जिससे पता लगाया जा सकता है CUET UG के सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय कौन-कौन से हैं.

CUET UG Topper: अनन्या जैन हैं इस बार की टॉपर 

इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा में कई विषयों के छात्रों ने फुल मार्क्स हासिल किए हैं. पंजाब के लुधियाना की अनन्या जैन ने CUET UG परीक्षा में टॉप किया है. उन्होंने 5 विषय में से 4 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. एनटीए द्वारा जारी स्कोरकार्ड के मुताबिक, 17 कैंडिडेट्स ने 3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 150 कैंडिडेट्स ने 2 विषयों में 100 पर्सेंटाइल और 2679 कैंडिडेट्स ने 1-1 विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. वहीं कुछ ऐसे विषय हैं, जिनमें स्टूडेंट्स ने 250 अंक हासिल किए हैं. 

CUET UG Top Scoring Subjects: देखें टॉप स्कोरिंग विषय की लिस्ट 

विषय उच्चतम स्कोर
पंजाबी250
उर्दू250
बिजनेस स्टडीज250
ज्योग्राफी250
साइकोलोजी250
इंग्लिश241.96
जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट203.66 
इतिहास और राजनीति विज्ञान249.60 
अकाउंट्स249.76 
बायोलॉजी249.70
केमिस्ट्री247.64 
इकोनॉमिक्स244.45
कंप्यूटर साइंस239.50 
फिजिक्स237
मैथ्स243.70

कौन हैं अनन्या जैन

अनन्या जैन (Ananya Jain CUET UG Topper) पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं. उन्होंने 5 से 4 विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल करके इतिहास रच दिया. अनन्या ने उन्होंने मैथ्स, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज में 100 परसेंटाइल मार्क्स स्कोर किए हैं. वहीं, इंग्लिश में उनके मार्क्स 99.99 परसेंटाइल हैं. कुल 1250 में से उन्होंने 1225.93 मार्क्स हासिल किए हैं. सीयूईटी यूजी परीक्षा टॉप करने के बाद वे देश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहती हैं. अनन्या शुरुआत से ही पढ़ने में काफी अच्छी हैं. उन्होंने 10वीं और 12वीं में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था. 

यह भी पढ़ें- AI Courses Admission: IIT से करें 11 महीने का AI कोर्स, Google-माइक्रोसॉफ्ट में जॉब पाने का मौका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola