ePaper

BEd और DElEd एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 30 Aug 2025 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh BEd DElEd Counselling

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Chhattisgarh BEd DElEd Counselling)

छत्तीसगढ़ में BEd और DElEd एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी SCERT की आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in पर जाकर प्रोसेसिंग फीस भरकर ऑनलाइन चॉइस फिलिंग कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें, क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

विज्ञापन

Chhattisgarh BEd DElEd Counselling: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में BEd और DElEd कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्टूडेंट्स अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग में शामिल होकर अपने पसंदीदा कॉलेज चुन सकते हैं. यहां आप काउंसलिंग प्रोसेस की डेट और इसके बारे में विस्तार से जानें.

Chhattisgarh BEd DElEd Counselling: ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, Chhattisgarh BEd DElEd Counselling प्रोसेस 29 अगस्त से शुरू हो गए हैं. पहले राउंड की काउंसलिंग स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है. इसके लिए कैंडिडेट्स को काउंसलिंग फीस सबमिट करनी होगी और फिर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा.

इसे भी पढ़ें- CBSE की नई पहल, अब पॉडकास्ट और Digital Content तक पहुंचेगी इन छात्रों की आवाज, देखें डिटेल 

Chhattisgarh BEd DElEd Counselling: कैसे करें आवेदन?

Chhattisgarh BEd DElEd Counselling के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करनी है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.scert.cg.gov.in पर जाना होगा. स्टूडेंट्स वहां दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई कर सकते हैं. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स को सीट अलाॅटमेंट की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी है. सीटों की जानकारी 15 से 20 सितंबर 2025 तक दी जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Chhattisgarh BEd DElEd Counselling: किन्हें मिलेगा मौका?

यह काउंसलिंग उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने प्रवेश परीक्षा पास की है और छत्तीसगढ़ के BEd और DElEd कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं. अगर आप भी टीचर बनने के लिए इन कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं तो समय पर अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को ही सीट अलॉटमेंट का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- BTECH Placement 2025: 62.44 LPA का हाईएस्ट पैकेज, इस काॅलेज में 1274 ऑफर, Google-Amazon से जाॅब

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola