BHU UG Admissions 2025: स्पॉट राउंड-1 का रिजल्ट जारी, फीस डेडलाइन न करें मिस

BHU UG Admissions 2025
BHU UG Admissions 2025: बीएचयू ने यूजी एडमिशन 2025 के लिए स्पॉट राउंड-1 रिजल्ट और कट-ऑफ जारी कर दिया है. उम्मीदवार bhu.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 13 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करना होगा.
BHU UG Admissions 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट आया है. विश्वविद्यालय ने स्पॉट राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. अब चयनित उम्मीदवारों को 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन फीस जमा कर एडमिशन की पुष्टि करनी होगी.
ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए bhu.ac.in पर जाएं. यहां UG Admissions 2025 (Spot Round 1 Result) लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार सीधे बीएचयू समार्थ पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करने पर अलॉटमेंट रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर दिखाई देगा. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
सीट अलॉटमेंट का आधार
बीएचयू प्रशासन ने बताया कि स्पॉट राउंड-1 का अलॉटमेंट उपलब्ध सीटों, उम्मीदवारों के CUET स्कोर, मेरिट रैंकिंग और कॉलेज/फैकल्टी प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है. इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालय ने सभी आरक्षण नीतियों (UR, OBC-NCL, SC, ST और अन्य श्रेणियों) का पालन किया है.
कट-ऑफ पर विश्वविद्यालय का बयान
बीएचयू ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड की कट-ऑफ को रेगुलर एडमिशन राउंड की कट-ऑफ से तुलना नहीं की जा सकती. स्पॉट राउंड केवल बची हुई सीटों पर आधारित होता है. वहीं, विश्वविद्यालय ने यह भी घोषणा की है कि स्पॉट राउंड-2 का रिजल्ट 15 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा.
जरूरी निर्देश
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे फीस जमा करने से पहले अपने प्रोग्राम की पात्रता शर्तों और सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें. फीस समय पर जमा नहीं करने की स्थिति में सीट स्वतः खाली हो जाएगी और अगली लिस्ट में चली जाएगी.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एडमिशन पोर्टल और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न हों.
यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










