BHU Admission 2025: घट गई बीएचयू की सीटें, 32 कोर्स का बदला कलेवर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Apr 2025 4:41 PM
BHU UG Admission 2025 in Hindi
BHU Admission 2025: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) परीक्षा जल्द होगी. इस बीच बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बड़ी खबर सामने आई है. बीएचयू ने अपने अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं.
BHU Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बड़ी खबर सामने आई है. बीएचयू ने अपने अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं. बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) परीक्षा जल्द होगी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अपने 32 कोर्स के ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे कई पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम कर दी गई है.
BHU Admission 2025 Notice: बीएचयू में सीटें कम
बीएचयू की तरफ से यह निर्णय उन कोर्स के लिए लिया गया है जिनमें पिछले पांच वर्षों में प्रवेश की संख्या काफी कम रही है. इससे विश्वविद्यालय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना चाहता है. विशेष रूप से, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में सीटों की कटौती की गई है.
ये भी पढ़ें: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर
इसके अलावा, एमए बांग्ला और उर्दू में सीटें लगभग आधी कर दी गई हैं, जबकि एमए भारतीय दर्शन, पाली, एमवोक और बीवोक के कई पाठ्यक्रमों में सीटों में 40% तक की कमी की गई है. बीएचयू की तरफ से इस संबंध मे नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
सीटों की संख्या में बदलाव
सत्र 2024-25 में BHU के विभिन्न संकायों, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में कुल 8,894 और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में लगभग 5,000 सीटें थीं. इस वर्ष, कुछ नए पाठ्यक्रमों के साथ सीटों की संख्या में बदलाव किया जाएगा.
सीटों में कटौती वाले प्रमुख पाठ्यक्रमों में एमए अरेबिक, एमए जर्मन, एमए पर्शियन, एमए बांग्ला, एमए मराठी, एमए तेलुगू, एमए पालि, एमए भारतीय दर्शन, एमवोक रीटेल एवं लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सहित बीवोक और आचार्य के कुछ पाठ्यक्रम शामिल हैं. इन बदलावों का उद्देश्य विश्वविद्यालय के संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना और छात्रों को अधिक प्रासंगिक और लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की ओर प्रोत्साहित करना है.
यह भी पढ़ें: Bihar IAS Posting: बिहार के इन दो जिलों में यंग लेडी IAS की पोस्टिंग, UPSC में शानदार रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










