IIT जोधपुर में BTech एडमिशन, देखें कटऑफ और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 May 2026 11:55 PM
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Best BTech College IIT Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर शहर में बना आईआईटी जोधपुर का कैंपस आधुनिक सुविधाओं, बड़ी लैब्स और बेहतरीन माहौल के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि हर साल हजारों छात्र यहां एडमिशन पाने का सपना देखते हैं.
Best BTech College IIT Jodhpur: अगर आपका सपना आईआईटी में पढ़ाई करने का है, तो आईआईटी जोधपुर आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है. पिछले कुछ सालों में इस संस्थान ने पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट के मामले में जबरदस्त पहचान बनाई है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को सिर्फ किताबों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी पर काम करने का भी मौका मिलता है.
Best BTech College: IIT Jodhpur में बीटेक ब्रांच
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI & Data Science)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- बायोइंजीनियरिंग (Bioengineering)
- केमिकल इंजीनियरिंग
- सिविल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
- मैटेरियल्स इंजीनियरिंग
एडमिशन प्रोसेस (Admission Process)
IIT जोधपुर के बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर आधारित होता है. इसकी प्रक्रिया नीचे बताए तीन चरणों में पूरी होती है:
- JEE Main: सबसे पहले छात्रों को जेईई मेन परीक्षा पास करनी होती है और टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट की लिस्ट में जगह बनानी होती है.
- JEE Advanced: जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होना होता है. आईआईटी जोधपुर में एडमिशन केवल जेईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक (AIR) के आधार पर ही मिलता है.
- JoSAA काउंसलिंग: परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है. चॉइस फिलिंग के दौरान छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार आईआईटी जोधपुर को प्राथमिकता देनी होती है.
कितनी रैंक पर मिल सकता है एडमिशन?
आईआईटी जोधपुर की कटऑफ हर साल बदलती रहती है. कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा मुकाबला देखने को मिलता है. पिछले ट्रेंड के मुताबिक इस ब्रांच की क्लोजिंग रैंक करीब 2400 से 2800 तक जाती है.
| ब्रांच का नाम | अनुमानित क्लोजिंग रैंक |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 2400 से 2800 |
| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस | 3000 से 3500 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 5500 से 6500 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 8500 के आसपास |
| बायोइंजीनियरिंग | 12000 से 14000 |
| मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 14000 तक |
वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में करीब 3000 से 3500 तक रैंक वाले छात्रों को मौका मिल जाता है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए लगभग 5500 से 6500 तक रैंक की जरूरत पड़ सकती है. दूसरी कोर ब्रांचेज में 14000 तक रैंक वाले छात्रों को भी एडमिशन मिल जाता है.
IIT Jodhpur प्लेसमेंट डिटेल्स
आईआईटी जोधपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर हो रहा है. संस्थान का औसत पैकेज (Average Package) लगभग 15 से 20 लाख रुपये सालाना के बीच रहता है, जबकि कंप्यूटर साइंस जैसी टॉप ब्रांचेज का औसत पैकेज 25 लाख रुपये से भी अधिक दर्ज किया जाता है. देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, टाटा, और इन्फोसिस यहां रिक्रूटमेंट के लिए आती हैं.
यह भी पढ़ें: कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










