Admission Alert 2026 : एनआईटी दुर्गापुर से करें सोशल वर्क में मास्टर्स, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन 

Updated:
विज्ञापन

Admission Alert 2026

एनआईटी दुर्गापुर समेत देश के विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जानें कहां, किन कोर्सेज में है एडमिशन का मौका…

विज्ञापन

Admission Alert 2026 :  मास्टर ऑफ सोशल वर्क करना चाहते हैं, तो एनआईटी दुर्गापुर में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई मौका दे रहा है पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट में एडमिशन का. भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान ने भी समर फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है.

विज्ञापन

एनआईटी दुर्गापुर के एमएसडब्ल्यू प्रोग्राम में लें प्रवेश

संस्थान : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल.
कोर्स : दो वर्षीय मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) प्रोग्राम 2026-28.
योग्यता : किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में रेगुलर ग्रेजुएशन होना चाहिए.
प्रवेश : लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट में मौजूद एडमिशन नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 13 मई, 2026.
विवरण देखें : /uploads/a6c6a00bc06aac4e6c5fa4bf8d1e8b39.pdf

डिजास्टर मैनेजमेंट में करें पीजी डिप्लोमा 

संस्थान : जमशेदजी टाटा स्कूल ऑफ डिजास्टर स्टडीज, सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई.
कोर्स : पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट (2026-27).  दो सेमेस्टर वाले इस कोर्स की सीटों की संख्या 10 है.
योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपदा की स्थिति में लोगों के साथ कम से कम एक वर्ष तक काम करने में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जायेगी.
प्रवेश : शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : संस्थान की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 15 मई, 2026.
विवरण देखें : https://admissions.tiss.ac.in/view/10/admissions/stp-admissions/post-graduate-diploma-in-disaster-management/

एफटीआईआई के समर फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में लें दाखिला

संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे.
कोर्स : समर फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स 2026. इस कोर्स का संचालन 1 से 19 जून, 2026 तक पुणे में किया जायेगा.
योग्यता : अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना आवश्यक है और आयु 1 जनवरी, 2026 के आधार पर कम से कम 21 वर्ष होना चाहिए.
प्रवेश : एफटीआईआई सभी आवेदनों की समीक्षा करेगा और उन्हें मूल्यांकन के लिए एक जांच समिति को भेजेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/courses/summer-film-appreciation-course-2026-01-19-june-2026

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : दसवीं पास हैं, तो करें ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सीआईटीडी में एडमिशन का मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola