ePaper

झारखंड में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपियों को जेल, 2 नाबालिगों को भेजा Remand Home

Updated at : 22 Aug 2021 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपियों को जेल, 2 नाबालिगों को भेजा Remand Home

एसडीपीओ ने बताया कि 20 अगस्त को बच्ची के पिता ने शिकारीपाड़ा थाना में अपनी नाबालिग बेटी के साथ चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 11 अगस्त के रात की ही है. दो युवकों को गिरफ्तार व दो नाबालिगों को रिमांड होम भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, दुमका न्यूज : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की एक छठी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. बच्ची के पिता ने इसी थाना क्षेत्र के रहनेवाले दो किशोर व दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. चारों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि 2 नाबालिगों को रिमांड होम भेज दिया.

आरोपों के मुताबिक चारों ने जबरन घर में घूसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था. दर्ज प्राथमिकी में बच्ची के पिता ने बताया कि वे काम के सिलसिले में पहली अगस्त को ही बाहर गये थे. घर पर उनकी बेटी अपनी दादी के साथ रह रही थी. 11 अगस्त को करीब 11 बजे रात को दुर्गापुर के बिनोद हेंब्रम (24 वर्ष), प्रवीण मुरमू (21 वर्ष) तथा सोलह साल के दो किशोर जबरन दरवाजा खोलकर घर में घूस गये और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. चारों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो वे लोग उसे, उसके पिता व भाई को जान से मार देंगे.

Also Read: एक्टर Nadeem Ahmed Khan रांची के खूबसूरत लोकेशंस पर कर रहे शूटिंग, बोले-दिल को छू लेने वाले हैं गीत

बाद में परिजनों को किसी तरह घटना की जानकारी हुई तो पिता ने थाना पहुंचकर उक्त चारों के विरुद्ध कांड संख्या 100/21 में भादवि की धारा 450 व 376(डीए) व पॉक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि दोनों नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया. शनिवार को उक्त चारों आरोपितों को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में क्रमश: दुमका सेंट्रल जेल व बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया.

Also Read: Naukri 2021 : केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान CIP में नौकरी का मौका, इन पदों पर होगी नियुक्ति

एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि 20 अगस्त को बच्ची के पिता ने शिकारीपाड़ा थाना में अपनी नाबालिग बेटी के साथ चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 11 अगस्त के रात की ही है. पीड़िता के परिजन बाहर थे, लिहाजा देर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार व दो नाबालिगों को रिमांड होम भेज दिया गया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola