एक्टर Nadeem Ahmed Khan रांची के खूबसूरत लोकेशंस पर कर रहे शूटिंग, बोले-दिल को छू लेने वाले हैं गीत

एक्टर नदीम अहमद खान कहते हैं कि बहुत लंबे समय के बाद लोग इस तरह के दिल को छू लेने वाले गाने सुनेंगे, जो बहुत ही भावुक कर देने वाला है. कहानी को 10 से अधिक खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है. प्रोडक्शन टीम कोलकाता की है, लेकिन नदीम ने वीडियो के ज्यादातर हिस्सों को झारखंड में ही शूट करने की कोशिश की है.
Actor Nadeem Ahmed Khan News, रांची न्यूज (लता रानी) : झारखंड की राजधानी रांची के कई खूबसूरत लोकेशंस पर रोमांटिक गीत मुसाफिर की शूटिंग हो रही है. एक्टर नदीम अहमद खान कहते हैं कि रांची के होने के कारण झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देना उनका फर्ज है. वे बताते हैं कि लंबे समय बाद लोगों को दिल छू लेने वाले गीत सुनने को मिलेंगे.
एक्टर नदीम अहमद खान ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर अपने रोमांटिक गीत मुसाफिर की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि रांची से होने के कारण झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देना उनका मकसद है. पतरातू घाटी और गेतलसूद डैम में काफी हिस्सों की शूटिंग हुई है.
प्रोडक्शन टीम कोलकाता की है, लेकिन नदीम ने वीडियो के ज्यादातर हिस्सों को झारखंड में ही शूट करने की कोशिश की है. सिंगर अफसर अली हैं. रांची के इमरान नर्गिस अहमद ने पोशाक डिजाइन की है और मेकअप साजन कुमार ने की है. सिनेमैटोग्राफी उत्सव और दिव्यन ने की है. गाने का निर्देशन खान इमरान और इम्तियाज अहमद ने किया है जो अगले महीने रिलीज होगी.
एक्टर नदीम अहमद खान कहते हैं कि बहुत लंबे समय के बाद लोग इस तरह के दिल को छू लेने वाले गाने सुनेंगे, जो बहुत ही भावुक कर देने वाला है. कहानी को 10 से अधिक खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




